RR vs GT Pitch Report: गुजरात और राजस्थान के बीच मैच आज, जानें सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
RR vs GT Pitch Report: आईपीएल का 48वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात और राजस्थान के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से होगा।

Today IPL Match, GT vs RR: मुंबई इंडियंस से मिली करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स अपने अगले यानी आज के मैच में टेबल-टॉपर्स गुजरात टाइटंस का स्वागत करेगी। पिछले सीजन के दो फाइनलिस्ट के बीच आज, 5 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ंत होगी। मैच अपने निर्धारित समय शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आरआर ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत मिली है। वहीं दूसरी ओर गुजरात की टीम 12 अंको के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। आज के मैच से पहले आइए जानते हैं पिच और मौसम का हाल।
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस मैदान पर दोनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पर अब तक कुल 47 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का जीत प्रतिशत ज्यादा रहा है। इसी सीजन यहां राजस्थान और सीएसके के बीच मैच में 205 रन का बड़ा स्कोर देखने को मिला था।
जयपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जयपुर में मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत ही कम हैं। हालंकि, जीटी बनाम आरआर मैच के दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की उम्मीद है।
राजस्थान रॉयल्स की फुल स्क्वाड
देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमेयर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, जो रूट, संजू सैमसन (कप्तान), केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, अब्दुल पीए।
गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।












Click it and Unblock the Notifications