GT vs MI: कौन है मुंबई इंडियंस का वह खिलाड़ी? जिसने तोड़ा गुजरात का सपना, कब और कैसे पलटा गेम

GT vs MI: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया एलिमिनेटर मुकाबला रोमांचक अंदाज में समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 20 रनों से जीतकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई। अब फाइनल में जाने के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में मुकाबला होगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें रोहित शर्मा की पारी बेहद खास और अहम रही। उनकी बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए हुई भागीदारी भी ख़ास थी। दोनों ने 84 रन जोड़े थे। रोहित ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की पारी खेली।

gt vs mi

मुंबई इंडियंस से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल (1) का विकेट तो गंवा दिया था लेकिन साई सुदर्शन ने धमाकेदार बैटिंग की। उन्होंने पहले कुसल मेंडिस के साथ अर्धशतकीय भागीदारी की। बाद में वॉशिंगटन सुंदर के साथ भी अहम साझेदारी की।

सुंदर और सुदर्शन मिलकर गुजरात को जीत की तरफ लेकर जा रहे थे और रन गति भी काफी धाकड़ थी। 13 ओवर समाप्त होने तक गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 148 रन था। वॉशिंगटन सुंदर और सुदर्शन में से किसी एक को आउट करने की दरकार थी। इस समय मैच का पासा पलटा।

GT vs MI: कैसे पलटा गेम

पारी का 14वां ओवर बुमराह को दिया गया और उन्होंने वही किया, जिसकी उनसे उम्मीद थी। बुमराह ने एक धांसू यॉर्कर डालकर सुंदर को 48 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इससे सुदर्शन के ऊपर अब पूरा दबाव था और मैच मुंबई की तरफ जाने लगा। बुमराह ने अपने ओवर में विकेट लिया और सिर्फ 4 रन खर्च किये। बाद में ग्लीसन ने सुदर्शन (80) को आउट कर दिया।

इसके बाद बुमराह को एक बार फिर से 18वें ओवर में लाया गया। इस दौरान तेवतिया और रदरफोर्ड क्रीज पर थे। तेवतिया ने एक छक्का जमा दिया लेकिन बुमराह ने धांसू वापसी की और इस ओवर में महज 9 ही रन आए। इससे गुजरात के ऊपर दबाव बढ़ गया। अगले ओवर में बोल्ट ने रदरफोर्ड को आउट कर दिया।

GT vs MI: गुजरात बाहर

यहाँ से गुजरात के लिए चीजें मुश्किल होती चली गई और जरूरी रन रेट के हिसाब से काम नहीं हो पाया। अंततः गुजरात टाइटंस 6 विकेट पर 208 का स्कोर हासिल कर पाई और मुंबई ने एक ऐतिहासिक मैच में जीत दर्ज करते हुए गुजरात को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+