गुजरात के नाम दर्ज हुआ IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका

GT vs MI Eliminator: मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी निभाई। महज 7.2 ओवर में 84 रन बनाकर मुंबई ने गुजरात को बैकफुट पर धकेल दिया। इस दौरान गुजरात ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया। गुजरात ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे कोई भी टीम नहीं बनाना चाहती है।

गुजरात के खिलाड़ियों ने छोड़े कैच (GT vs MI Eliminator)

गुजरात की फील्डरों ने इस अहम मैच में कई गलती की। गुजरात टाइटंस की पहली गलती दूसरे ओवर में हुई जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जेराल्ड कोट्जिया ने आसान कैच छोड़ा। इसके बाद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर कुसल मेंडिस भी रोहित का कैच पकड़ने में असफल रहे। गुजरात की खराब फील्डिंग के कारण टीम को शुरुआती ओवर में विकेट नहीं मिल सका।

GT vs MI 1

गुजरात टाइटंस ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इस सीजन में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सबसे ज्यादा 31 कैच छोड़े हैं, जो इस सीजन किसी भी टीम से अधिक है। राजस्थान रॉयल्स ने 30 कैच छोड़े, जो दूसरे नंबर पर हैं। खास बात यह है कि गुजरात के विकेटकीपर ने अकेले ही 7 कैच टपकाए हैं। वहीं, राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर ने 6 कैच छोड़े थे। कुसल मेंडिस को इस सीजन पहली बार मौका मिला और उन्होंने भी एक कैच टपकाया। इन गलतियों का खामियाजा गुजरात को आईपीएल से बाहर होकर चुकाना पड़ सकता है।

दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि टीम में तीन नए खिलाड़ी शामिल हैं। जॉनी बेयरस्टो और रिचर्ड ग्लीसन ने अपना डेब्यू किया है, जबकि राज अंगद बावा को भी मौका मिला है। गुजरात टाइटंस की टीम में कप्तान शुभमन गिल ने दो बदलाव किए हैं। कुसल मेंडिस को जोस बटलर की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अरशद खान की जगह वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+