GT vs LSG: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस, लखनऊ को 62 रनों से रौंदा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 57वां मैच पुणे के एमसीए मैदान पर खेला गया जहां पर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने के लिये गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम के बीच मुकाबला देखने को मिला। एमसीए के मैदान पर खेले गये इस मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर सिर्फ 143 रन बनाये। पहली पारी के समाप्त होने के बाद ऐसा लग रहा था कि लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम आसानी से मैच को जीत जायेगी।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

हालांकि ऐसा हुआ नहीं और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम 13.5 ओवर्स में महज 82 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और गुजरात टाइटंस की टीम ने 62 रनों से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने अंकतालिका में 18 अंक हासिल कर लिये हैं और प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजाएंटस को इस सीजन खेले गये दोनों मैचों में हराने का काम किया है।

और पढ़ें: LSG vs GT: लखनऊ के लिये गिल का कैच छोड़ना पड़ा भारी, गुजरात पर भारी पड़े आवेश खान

वहीं इस हार के साथ लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम अंकतालिका में एक पायदान नीचे खिसक गई है और दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। 144 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपजाएंटस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने प्लेऑफ के अंदर ही अपने 3 विकेट खो दिये थे। वहीं इसके बाद वो नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 82 रन के आंकड़े पर सिमट गई।

लखनऊ की टीम के लिये क्विंटन डिकॉक (11) और केएल राहुल (8) की टीम ने पहले विकेट के लिये 19 रनों की साझेदारी की जिसे यश दयाल ने तोड़ने का काम किया तो वहीं पर फैन्स को एक बार फिर से मोहम्मद शमी और केएल राहुल के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली, जिसमें शमी को दोबारा जीत मिली। वहीं डेब्यूटेंट करण शर्मा ने चौका जरूर लगाया लेकिन यश दयाल ने उन्हें भी वापस आउट कर तीसरा झटका दिया।

और पढ़ें: IPL में रोहित शर्मा के खराब सीजन के बीच युवराज सिंह ने की भविष्यवाणी, खराब किस्मत को लेकर कही बड़ी बात

राशिद खान ने क्रुणाल पांड्या (5) को वापस पवेलियन भेजा तो डेब्यू कर रहे आर साई किशोर ने पहले ही ओवर में आयुष बदौनी (8) को साहा के हाथों स्टंप कराया। महज 4 रन बाद मार्कस स्टॉयनिस रन आउट हो गये तो वहीं पर राशिद खान ने होल्डर का विकेट झटक लिया। साईं किशोर ने मोहसिन खान को अपना दूसरा शिकार बनाया तो वहीं पर राशिद खान ने दीपक हुड्डा (27) और आवेश खान (12) का विकेट लेकर लखनऊ की पारी को समेट दिया।

लखनऊ की टीम के लिये आवेश खान ने दो गेंदों पर 2 छक्के लगाये जिसके चलते उनकी टीम 82 के आंकड़े तक पहुंच सकी वरना यह टीम 70 रन पर सिमटने की ओर अग्रसर थी। गुजरात के लिये राशिद खान ने 3.5 ओवर्स में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये तो वहीं पर यश दयाल ने 2 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। डेब्यू कर रहे आर साई किशोर ने भी 2 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+