LSG vs GT: लखनऊ के लिये गिल का कैच छोड़ना पड़ा भारी, गुजरात पर भारी पड़े आवेश खान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 57वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनने के लिये गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपरजाएंटस से हुआ। दोनों टीमें अंकतालिका में इस मैच से पहले 16 अंक हासिल कर चुकी हैं और इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम आधिकारिक रूप से क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी। एमसीए के मैदान पर खेले गये इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया।

एमसीए की पिच बल्लेबाजी के लिये मुश्किल जरूर है लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम ने बैटिंग के दौरान निराश भी किया। वहीं लखनऊ सुपरजाएंटस के लिये एक बार फिर से मोहसिन खान और आवेश खान ने शानदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजी में कमाल कर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को खुल कर रन बनाने से रोका।
और पढ़ें: IPL 2022 में क्यों फ्लॉप रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेन वॉटसन ने किया कारण का खुलासा
लगातार 2 मैचों में हार का सामना कर के आ रही गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की और टीम के सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (5) तीसरे ही ओवर में मोहसिन खान की गेंद पर आवेश खान को कैच थमाकर वापस लौट गये। वहीं दूसरे छोर पर खड़े शुबमन गिल ने पहले ही ओवर में मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए इस सीजन का चौथा अर्धशतक जड़ डाला। मोहसिन खान के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शुबमन गिल ने शॉट मारा और गेंद थर्ड मैन पर खड़े डेब्यूटेंट करण शर्मा के हाथ में गई जिसे वो पकड़ पाने में नाकाम रहे और गिल को जीवनदान मिल गया।
वहीं पांचवे ओवर में आवेश खान ने मैथ्यू वेड (10) को को डिकॉक के हाथों कैच कराकर गुजरात को दूसरा झटका दिया तो 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या (11) को भी अपना शिकार बनाया। इस दौरान गुजरात टाइटंस की पारी काफी धीमी रही जिसे डेविड मिलर (26) ने एक चौके और एक छक्के की मदद से बढ़ाने की कोशिश की लेकिन जेसन होल्डर का शिकार बन वापस पवेलियन लौटे।
और पढ़ें: IPL 2022 में क्यों फ्लॉप रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेन वॉटसन ने किया कारण का खुलासा
वहीं दूसरे छोर पर शुबमन गिल ने पारी को संभालना जारी रखा और अपने आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया। शुबमन गिल ने 49 गेंदों का सामना किया और 7 चौके की मदद से नाबाद 63 रनों की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने भी 16 गेंदों में 4 चौके की मदद से 22 रनों का योगदान दिया जिसके चलते गुजरात टाइटंस की टीम 143 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी। लखनऊ सुपरजाएंटस के लिये आवेश खान (4 ओवर 26 रन दो विकेट), मोहसिन खान (4 ओवर 18 रन एक विकेट) और जेसन होल्डर (4 ओवर 41 रन एक विकेट) ने विकेट चटकाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications