IPL में रोहित शर्मा के खराब सीजन के बीच युवराज सिंह ने की भविष्यवाणी, खराब किस्मत को लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिये कुछ खास नहीं रहा है और करियर के सबसे खराब सीजन में से एक रहा है। जहां विराट कोहली की खराब फॉर्म के बावजूद आरसीबी की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की ओर बढ़ रही है तो वहीं पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 11 मैचों में 9 हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी 11 पारियों में सिर्फ 200 रन बनाने का काम किया है जो कि उनके आईपीएल करियर में एक सीजन के दौरान बनाये गये सबसे कम रन हैं।

रोहित शर्मा ने इस सीजन 125 की स्ट्राइक रेट और महज 18 की औसत से रन बनाने का काम किया है और इस दौरान एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं आई है। इस दौरान रोहित शर्मा कई बार अनलकी भी नजर आये हैं जहां पर वो कभी खराब अंपायरिंग तो कभी अंदरूनी किनारों का शिकार हुए हैं।
और पढ़ें: LSG vs GT: लखनऊ के लिये गिल का कैच छोड़ना पड़ा भारी, गुजरात पर भारी पड़े आवेश खान
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने हिटमैन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज का मानना है कि भले ही रोहित शर्मा और उनकी आईपीएल टीम का नसीब खराब चल रहा है लेकिन उनके बल्ले से कुछ बड़ा जल्द ही आने वाला है।
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,'हिटमैन!! का वक्त थोड़ा खराब चल रहा है और वो बैडलक का शिकार हो रहे हैं। लेकिन मैं भविष्यवाणी करता हूं कि रोहित शर्मा के बल्ले से कुछ बड़ा आने वाला है। अच्छे स्पेस में बने रहें।'
और पढ़ें: IPL 2022 में क्यों फ्लॉप रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेन वॉटसन ने किया कारण का खुलासा
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 2 जीत के साथ आईपीएल 2022 की अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि युवराज सिंह यहां पर मुंबई इंडियंस की नहीं बल्कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की बात कर रहे हैं। भले ही युवराज ने अपने ट्वीट में साफ नहीं किया है लेकिन उनका इशारा इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप की ओर था।
आपको बता दें कि भारतीय टीम की कमान संभालने के बाद से रोहित शर्मा ने टी20 प्रारूप का एक भी मैच नहीं गंवाया है। आईपीएल के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है तो वहीं पर विश्वकप से पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर 4 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करनी है।












Click it and Unblock the Notifications