Dhoni Golden Duck: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बॉल पर पवेलियन लौटे माही, मोहित शर्मा की गेंद पर गोल्डन डक
आईपीएल 2023 का समापन हो चुका है। GT vs CSK फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को पटखनी दी। कप्तानी और बेहतरीन स्टंपिंग के अलावा मोहित शर्मा की बॉलिंग पर Dhoni Golden Duck होने के कारण भी चर्चा में आए।

Dhoni Golden Duck: अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर बैटर के तौर पर निराश दिखे। मोहित शर्मा की गेंदबाजी पर लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट होने वाले धोनी के लाखों-करोड़ों फैंस और खुद माही भी फाइनल मुकाबले में निराश दिखे।
कप्तान एमएस धोनी की बैटिंग आते ही लगभग सवा लाख क्रिकेट प्रशंसक उत्साहित दिखे, लेकिन उनके पहली ही बॉल पर आउट होते ही पूरे मैदान में सन्नाटा पसर गया। क्रिकेट की भाषा में इसे गोल्डन डक कहते हैं।
फाइनल मैच के 13वें ओवर में मोहित शर्मा ने धोनी को पवेलियन की राह दिखाई। 135.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद को धोनी सीधा डेविड मिलर के हाथों में खेल बैठे।
खास बात ये कि आईपीएल 2023 की शुरुआत गुजरात बनाम चेन्नई मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मुकाबला भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया।पहले मुकाबले में मात मिलने के बाद पहले क्वालिफाइंग और फिर फाइनल में गुजरात को मात दी।
आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को पटखनी दी। रविंद्र जडेजा ने अंतिम दो गेंदों पर सिक्स और चौका लगाकर यादगार जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications