ऑस्ट्रेलिया की बड़ी कमजोरी को पूर्व स्पिनर ने किया उजागर, बताया भारत का ये खिलाड़ी होगा X फैक्टर

IND vs AUS, World Cup Final: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल में रवींद्र जडेजा भारत के प्रमुख खिलाड़ी होंगे। भारत विश्व कप फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का लक्ष्य अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए अपना छठा विश्व कप खिताब सुरक्षित करना होगा, जबकि भारतीय टीम उन टीमों की श्रेणी में शामिल होना चाहती है, जिन्होंने कम से कम तीन बार ट्रॉफी जीती है, यह उपलब्धि अब तक केवल एक अन्य टीम ने हासिल की है।

Team India

स्वान ने सीएनएन न्यूज 18 पर बातचीत करते हुए कहा कि, 'मैं हमेशा एक्स-फैक्टर खिलाड़ी, रॉकस्टार की तलाश में रहता हूं और वह रवींद्र जडेजा हैं। इस विश्व कप में उनके लिए काफी कम मौके बने है, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में खुद को साबित करने के ज्यादा मौके नहीं मिले।'

स्वान ने आईपीएल 2023 फाइनल में रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कैसे ऑलराउंडर लगातार महत्वपूर्ण अवसरों पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी, जब जडेजा ने मोहित शर्मा की गेंदों पर छक्का और चौका लगाया, जिससे एमएस धोनी की टीम को पांचवां आईपीएल खिताब अपने नाम करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि, 'मैं हमेशा बड़े खिलाड़ियों की तलाश में रहता हूं, जब दबाव के समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी विफल हो जाते हैं, तो जडेजा उन मौकों के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं। पिछले साल के आईपीएल को ही देख लीजिए, पूरा आईपीएल जीता आखिरी दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाया।' स्वान ने दृढ़ता से कहा कि आगामी विश्व कप फाइनल में जडेजा का मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+