उम्मीदें बहुत थी पर वो चला नहीं, ग्रीम स्मिथ ने कहा- अब भानुका राजपक्षे को फिर खिलाए पंजाब किंग्स
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने पंजाब किंग्स की टीम को एक सलाह दी है। यह टीम कभी जीत जाती है, कभी हार जाती है और त्रिशंकु की तरह अंक-तालिका में लटकी हुई है। मयंक अग्रवाल की इस टीम को स्मिथ ने सलाह दी है कि वे ओडियन स्मिथ की जगह पर श्रीलंका के शानदार टी20 बल्लेबाज भानुका राजपक्षे को खिलाएं।
दरअसल भानुका ने शुरुआती मुकाबलों में इतना बढ़िया प्रदर्शन किया था और उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत ऊंचा था लेकिन बाद में यह खिलाड़ी बाकी ओवरसीज प्लेयर को भरने के चक्कर में अपनी जगह गंवा बैठा।

एक ग्रीम स्मिथ, दूसरे ओडियन स्मिथ
दरअसल भानुका ने शुरुआती मुकाबलों में इतना बढ़िया प्रदर्शन किया था और उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत ऊंचा था लेकिन बाद में यह खिलाड़ी बाकी ओवरसीज प्लेयर को भरने के चक्कर में अपनी जगह गंवा बैठा।
दूसरी ओर ओडियन स्मिथ हैं जिन्होंने मेगा नीलामी में 6 करोड़ रूपये हासिल करके भरोसा तो खूब दिखाया लेकिन मैदान पर वह प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वे किसी भी स्तर पर एक दमदार ऑलराउंडर नहीं लगे। ना ही वे एक गेंदबाज के तौर पर बहुत बेजोड़ दिखे।

भानुका राजपक्षे के आने से पंजाब किंग्स को ज्यादा संतुलन मिलेगा
स्मिथ ने अपने शुरुआती आईपीएल मुकाबले में 8 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली थी लेकिन बाद के चार मैचों में 8.67 के औसत के साथ 26 रन ही बना सके। उनके एक ओवर में राहुल तेवतिया ने दो लगातार छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच भी जिताया था।
ग्रीम स्मिथ का मानना है कि भानुका राजपक्षे के आने से पंजाब किंग्स की टीम को ज्यादा संतुलन मिलेगा।

ओडियन स्मिथ उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे अभी
Cricket.com पर बात करते हुए स्मिथ ने कहा- ओडियन स्मिथ ने प्रतियोगिता में अभी कुछ खास नहीं किया है। आप प्रतियोगिता के मुश्किल दौर में आ चुके हो जहां आप गलतियां बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं हो, पंजाब किंग्स की टीम में अनिरंतरता रही है और उनको अपनी टीम में बाकी विकल्पों पर भी ध्यान देना होगा।
"और मुझे राजपक्षे का विकल्प अच्छा लगता है। अगर वे उनको लाते हैं तो पंजाब किंग्स काफी संतुलित हो सकते हैं।"

राजपक्षे ने 230.55 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की है-
राजपक्षे ने 230.55 के स्ट्राइक रेट के साथ 27.66 के औसत से 83 रन इस सीजन में बनाए थे। लेकिन उनको चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद ड्रॉप कर दिया गया। वे मीडियम पेस बॉलिंग भी कर सकते हैं और उन्होंने अपने टी20 करियर में 27 विकेट हासिल किए हुए हैं।
जहां तक पंजाब किंग्स की बात है तो उन्होंने मौजूदा सीजन में अभी तक छह मैच खेलकर छह ही अंक हासिल किए हैं और उनको 20 अप्रैल को ब्राबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला करना है।












Click it and Unblock the Notifications