IPL Final 2023: चेन्नई की जीत पर गूगल CEO सुंदर पिचाई ने क्या कहा, गुजरात टाइटंस को लेकर क्या बोले?

IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चेन्नई की जीत पर गूगल के CEO ने ट्वीट कर बधाई दी है।

Sundar Pichai ipl Final 2023

Sundar Pichai On IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांचवीं बार IPL Final का खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। दिल की धड़कन बढ़ा देने वाले मैच का फैसला अंतिम ओवर तक चला। हालांकि, बाद में एम एस धोनी की बादशाहत बरकरार रही। चेन्नई सुपर किंग्स और एम एस धोनी के समर्थक भी इस जीत से झूम उठे। बता दें कि धोनी के जबरा फैन केवल आम समर्थक ही नहीं बल्कि कई बड़े दिग्गज लोग भी हैं। इन्हीं में से एक हैं गूगल के CEO सुंदर पिचाई जो कि खुद को चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई देने से नहीं रोक सके।

जानें सुंदर पिचाई ने कैसे दी बधाई?
चेन्नई सुपर किंग्स ने जब IPL का ऐतिहासिक मैच जीता तो Google के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने भी बधाई दी। सुंदर पिचाई ने ट्वीट करके कहा कि 'क्या फाइनल था! ग्रेट टाटा IPL हमेशा की तरह, CSK को बधाई! गुजरात टाइटन्स अगले साल और मजबूती से आएगी।

आईपीएल में चेन्नई ने 5वीं बार फाइनल का खिताब जीता
आईपीएल का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवरों में 171 का लक्ष्य मिला था। चेन्नई ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज कर ली। अंतिम गेंद पर जडेजा ने चौका जड़कर जीत दिला दी और चेन्नई ने पांचवां खिताब हासिल कर लिया। इससे पहले गुजरात ने 4 विकेट पर 214 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। साई सुदर्शन ने धमाका करते हुए 47 गेंदों में 96 रन बनाये। उनके अलाव ऋद्धिमान साहा के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+