केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टीम में आने के लिए तैयार, बल्लेबाजी करने का वीडियो हुआ वायरल
KL Rahul and Shreyas Iyer practiced: एकदिवसीय वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए कुछ अच्छी चीजें हो रही हैं। टीम इंडिया के कई चोटिल खिलाड़ी वापस मैदान पर लौटने के लिए तैयार हो रहे हैं। जसप्रीत बुमराह आयरलैंड में वापसी करेंगे और वहां कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगे।
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी चोट के बाद वापसी करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में एक अभ्यास मैच में केएल राहुल ने बल्लेबाजी की। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी अभ्यास मैच में भाग लिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति कोई निर्णय लेगी। अगर दोनों 50 ओवर तक का लोड झेलने के लिए तैयार होंगे, तभी दोनों को टीम में शामिल करने पर फैसला होगा। हालांकि दोनों मैदान पर लौटे हैं, जो टीम के लिए अच्छा संकेत कहा जा सकता है।
वीडियो में देखा गया है कि श्रेयस अय्यर कवर्स की तरफ गेंद को धकेल रहे हैं। वह अच्छी टाइमिंग के साथ ऐसा करते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने के लिए गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। यह भी एक अच्छा संकेत है।
राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि कुछ खिलाड़ी हैं जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। इस वजह से उनको भी खेलने का मौका देना होगा। द्रविड़ ने कहा कि फ़िलहाल एशिया कप के बारे में हमने नहीं सोचा है। द्रविड़ के बयान को देखा जाए तो राहुल और अय्यर एशिया कप की योजना में शामिल हैं।
जसप्रीत बुमराह पहले से ही टीम में वापसी कर चुके हैं। बुमराह आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल हैं और बतौर कप्तान खेलेंगे। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया को तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है, देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications