गौतम गंभीर को ट्रोल्स ने बनाया निशाना, भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर किया कोच को गंजा
IND vs SL: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने भारत को क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम को श्रीलंका ने 27 साल बाद एकदिवसीय सीरीज में हराने का काम किया है। इससे पहले 1997 में टीम इंडिया को हार मिली थी।
कोलम्बो में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंकाई टीम ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 110 रनों से जीत हासिल कर ली और मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों टीम में थे।

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया अपनी पहली एकदिवसीय सीरीज में खेल रही थी लेकिन निराश होकर वापस लौटना होगा। गौतम गंभीर की कोचिंग में श्रीलंका जाते ही टीम इंडिया ने सबसे छोटे फॉर्मेट में क्लीन स्वीप कर दिया था लेकिन एकदिवसीय सीरीज में टीम मात खा गई।
भारतीय टीम की करारी हार के बाद अब गौतम गंभीर को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है। कुछ लोगों ने उनके मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किये हैं और हार के बाद सवाल भी खड़े किये हैं। गौतम गंभीर को किसी यूजर ने सोशल मीडिया पर गंजा करके वीडियो डाला है।
एकदिवसीय सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो गई। श्रीलंकाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम महज 138 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications