गंभीर ने कहा- भारत को 'कपिल देव' को खोजने से आगे बढ़ना होगा, तभी मिलेंगे ऑलराउंडर
नई दिल्लीः भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि भारत को कपिल देव के बाद से एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश है जिसके चलते उसने कई प्रयोग आजमाएं हैं। हार्दिक पंड्या भी भारत को मिले लेकिन वे चोटों से जूझते रहे और अब गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम को ऑलराउंडरों की जबरदस्ती वाली खोज से आगे बढ़ना होगा और अपने घरेलू क्रिकेट में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को तराशने पर काम करना होगा। गौतम गंभीर ने ये बातें स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कही जहां पर वे कहते हैं कि आप इस तरह से किसी को ऑलराउंडर को बना नहीं सकते हैं।

भारत इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑलराउंडरों को 'आजमाता' है
गंभीर कहते हैं कि भारत इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑलराउंडरों को आजमाने की कोशिश करता रहता है लेकिन हाईएस्ट लेवल पर आप केवल प्रदर्शन करने के लिए आते हैं जबकि किसी को घरेलू क्रिकेट में खेलकर तराशा जाता है। बता दे भारत ने वेंकटेश अय्यर को भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑलराउंडर के तौर पर आजमाया था लेकिन वे गेंदबाजी करने के लायक दिखाई नहीं दिए। अब हालत यह है कि उनको वनडे टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ रखा भी नहीं गया है।

रणजी ट्रॉफी में ऑलराउंडरों को विकसित करें-
गंभीर ने कहा, "हम कपिल देव के बाद से एक ऑलराउंडर नहीं होने के बारे में बात करते रहते हैं। इससे आगे बढ़ें और रणजी ट्रॉफी में लोगों को विकसित करने का प्रयास करें और एक बार वे तैयार हो जाएं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ले जाएं और उनके साथ रहें। हमने देखा है कि विजय शंकर, शिवम दुबे और अब वेंकटेश अय्यर जैसे कई लोगों को हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।"

कोहली की कप्तानी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता-
इसके अलावा गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने पर भी बात की और कहा कि भारत के लिए जीतना ही सबसे अहम है और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोहली इस्तीफा दे चुके हैं। गंभीर कहते हैं क्रिकेट को ज्यादा मुश्किल बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये बहुत ही सिंपल सा खेल है। अगर आप डिफेंड कर रहे हैं तो अंतिम विकेट लेने का प्रयास करते हैं और अगर लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं तो आखिरी रन बनाने का प्रयास करते हैं इसके अलावा क्रिकेट कुछ भी नहीं है।

केएल राहुल की कप्तानी का बचाव किया-
इसके अलावा गौतम गंभीर ने केएल राहुल की कप्तानी पर भी बचाव किया है और कहा है कि केवल चार मैचों के आधार पर आप उनको जज नहीं कर सकते। केएल राहुल एक शांत खिलाड़ी है वह खुश है और कप्तानी के तौर पर उनका भविष्य चमकदार होगा। आपको बता देंगे गौतम गंभीर आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के मेंटर है और केएल राहुल इस फ्रेंचाइजी के कप्तान है। केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में सफेद गेंद फॉर्मेट में रोहित शर्मा के डिप्टी के तौर पर वेस्टइंडीज सीरीज खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications