केएल राहुल के समर्थन में आए गौतम गंभीर, कहा- एक खिलाड़ी बता दीजिए जिसने हमेशा रन बनाएं हो

केएल राहुल के फॉर्म को लेकर गौतम गंभीर ने कहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए। वो बड़े खिलाड़ी हैं, उन्हें इस वक्त सपोर्ट की जरूरत है।

KL Rahul and Gautam Gambhir

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस वक्त करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। राहुल का बल्ला इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय से शांत है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी राहुल दो टेस्ट की तीन पारियों में अभी तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। राहुल के फॉर्म को लेकर अब उन्हें टीम से बाहर करने की भी मांग की जा रही है और कहा जा रहा है कि राहुल की जगह युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने केएल राहुल का सपोर्ट किया है। गौतम गंभीर ने कहा है कि राहुल को इस वक्त सपोर्ट की जरूरत है, वो अच्छा प्रदर्शन जरूर करेंगे।

हर खिलाड़ी के करियर में यह समय आता है- गंभीर

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा है, "जो लोग केएल राहुल के बारे में बात कर रहे हैं उन्हें यह नहीं पता कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का प्रेशर क्या होता है? मेरा मानना है कि जब कोई खिलाड़ी बुरे दौर से गुजर रहा हो तो उसे वक्त अधिक सपोर्ट की जरूरत होती है। एक खिलाड़ी का नाम बताईए, जिसके करियर में ऐसा समय ना आया हो जब उसके बल्ले से रन निकलने न बंद हुए हो। हर खिलाड़ी ने इस फेज का सामना किया है, आपको टैलेंट का सपोर्ट करना चाहिए।

गंभीर ने दिया रोहित शर्मा का उदाहरण

गौतम गंभीर ने इस दौरान रोहित शर्मा का उदाहरण सेट करते हुए कहा कि जब रोहित ने अपना करियर शुरू किया था तो उस वक्त उन्होंने बहुत संघर्ष किया था और आज उनके प्रदर्शन को देखिए। गौतम गंभीर ने केएल राहुल को बाहर करने की बातों का जवाब देते हुए कहा कि सीरीज के बीच में इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। भारत 2-0 से ऊपर है। ड्रेसिंग रूम का हर खिलाड़ी जानता है कि वह रन बना रहा है या नहीं। कोई भी मीडिया या पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ियों को यह नहीं कह सकता कि आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं है। प्रत्येक खिलाड़ी अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+