गौतम गंभीर ने पान मसाला का एड करने वालों को लताड़ा, फैन्स बोले आप शराब का विज्ञापन करते थे
गौतम गंभीर ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कई बातों का जिक्र किया था।
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पान मसाला का विज्ञापन करने वालों के लिए प्रतिक्रिया दी थी। गंभीर ने कहा कि पान मसाला का विज्ञापन करने वालों को यह सोचना चाहिए कि उनको कितने बच्चे फॉलो करते हैं। इस तरह के विज्ञापनों से बच्चे भी नेगेटिव चीजें सीखते हैं।
गंभीर ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में पान मसाला का एड करना घृणित और निराशाजनक काम बताया था। उन्होंने कहा को अपने रोल मॉडल सोचकर चुनें। किसी की पहचान नाम से नहीं बल्कि काम से होती है। पैसा इतना अहम नहीं है कि आप पान मसाला का विज्ञापन करने लगे। करोड़ों बच्चे आपको देखते हैं।

गंभीर ने कहा कि अपने आदर्श को देखकर ही बच्चे सीखते हैं। इसे लेकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण दिया। गंभीर ने कहा कि तेंदुलकर ने 20 करोड़ रुपये की बड़ी डील ठुकराते हुए पान मसाला का विज्ञापन करने से मना कर दिया था। इस तरह के आदर्श चुने जाने चाहिए।
गंभीर ने खुद का भी उदाहरण दिया कि किस तरह उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी पद छोड़ने के बाद 3 करोड़ का बड़ा ऑफ़र छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास था कि जिस चीज का हकदार मैं था, वह मुझे मिल गई।
इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी की बातों को सोशल मीडिया पर काफी लोगों का समर्थन मिला है। उनकी सराहना भी हुई है। कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने गंभीर को ट्रोल किया। उन्होंने सबूत भी दे दिया था कि गंभीर आज इस तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह खुद शराब का विज्ञापन करते थे।
गौतम गंभीर के ऊपर फैन्स नाराज भी हो गए। फैन वॉर ट्विटर पर चलता रहता है। गंभीर को भी इसमें पुराने विज्ञापन की वजह से काफी बातें सुनने को मिली हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको ट्रोल किया।












Click it and Unblock the Notifications