'डीविलियर्स IPL में कोई महान खिलाड़ी नहीं हैं,' गंभीर के बयान के बाद ट्विटर पर भड़के फैन्स

गौतम गंभीर ने एक बातचीत के दौरान यह बयान दिया, डीविलियर्स और आरसीबी के फैन्स को बुरा लगा और वे गंभीर को ट्रोल करने लगे।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir reaction on AB De Villiers: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स को आईपीएल के सफल बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह जब भी मैदान पर होते थे तो गेंदबाजों के मन में एक डर होता था। डीविलियर्स के भारत में जितने फैन्स हैं, शायद ही किसी अन्य देश में उतने लोग उनको चाहते होंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने डीविलियर्स को लेकर एक ऐसी बात कही है, जो फैन्स को पसंद नहीं आई। गंभीर ने डीविलियर्स को ज्यादा अच्छा खिलाड़ी नहीं माना, यह बात फैन्स को नाराज कर गई।

स्टार स्पोर्ट्स के शो में बातचीत करते हुए गंभीर ने कहा कि आईपीएल में एबी डीविलियर्स के पास सिर्फ व्यक्तिगत रिकॉर्ड है। वह चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसे छोटे मैदान पर खेलकर काफी रन बनाते थे। वहां की बाउंड्री लाइन भी छोटी है। गंभीर ने कहा कि बड़े मैदानों पर डीविलियर्स का बेस्ट देखने को नहीं मिला है। उनके पा पर्सनल रिकॉर्ड है लेकिन इस मामले में सुरेश रैना आगे हैं। रैना के पास चार आईपीएल टाइटल भी हैं। गंभीर ने कहा कि छोटे मैदान पर ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन कोई भी बल्लेबाज बना लेगा।

गंभीर की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स डीविलियर्स के पक्ष में उतर आए। फैन्स ने गंभीर को खरी-खोटी सुनाते हुए कुछ आंकड़े बताए। उन्होंने यह भी कहा कि बाउंड्री छोटी होने से पिच आसान नहीं हो जाती। पिच मुश्किल है, तो रन नहीं बनते। इसके बाद कुछ फैन्स ने चिन्नास्वामी पर गौतम गंभीर की पारियों को लेकर दर्ज हुए रिकॉर्ड दिखाए।

गौरतलब है कि आईपीएल के सफल कप्तानों की बात की जाती है, तो उसमें गौतम गंभीर का नाम भी आता है। गंभीर की कप्तानी में केकेआर को दो बार चैम्पियन बनने का मौका मिला था। 154 आईपीएल मैचों में गौतम गंभीर के बल्ले से 4 हजार से ज्यादा रन आए। डीविलियर्स ने 158 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और साल 2021 में अपना अंतिम आईपीएल खेलते हुए गेम को अलविदा कह दिया। आरसीबी के अलावा अन्य फ्रेंचाइजी के फैन्स भी डीविलियर्स को खासा पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+