'कोहली से मेरी लड़ाई सिर्फ....', गौतम गंभीर ने विराट को लेकर ये क्या कह दिया

Virat Kohli vs Gautam Gambhir: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अक्सर अपने बयान से सुर्खियां बटोरने का काम करते रहते हैं। गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच मैदान पर कई बार झड़प देखने को मिलती रही है। पिछले सीजन आईपीएल के दौरान भी गौतम गंभीर और विराट कोहली एक दूसरे से भिड़ गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

गंभीर ने की कोहली की तारीफ: विराट कोहली को लेकर गौतम गंभीर ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। दरअसल, गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच विवाद लंबे समय से है। गौतम गंभीर को कई बार विराट कोहली के फैंस ने स्टेडियम में हुटिंग भी की है। ऐसे में गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर ने कोहली की तारीफ की है।

Virat Kohli 1

लड़ाई सिर्फ मैदान पर: भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली की तारीफ करते हुए गौतम गंभीर से जब एक सवाल किया गया तो उन्होंने दिल जीतने वाला जवाब दिया। गौतम गंभीर ने कहा कि लड़ाई सिर्फ मैदान पर....। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गौतम गंभीर ने विराट कोहली दुनिया का बेहतरीन बल्लेबाज बताया।

गंभीर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब: गौतम गंभीर से पूछा गया कि विराट ने वनडे में अपनी जो 50वीं सेंचुरी लगाई थी वह किस गेंदबाज के खिलाफ पूरी की गई थी? इस सवाल का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा लॉकी फॉर्गयूश्न, उन्होंने आगे कहा कि यह वीडियो आप बार-बार दिखाना कि मुझे सब याद रहता है लड़ाई मेरी सिर्फ मैदान पर है।

ऐसा रहा है कोहली का करियर: विराट कोहली ने अब तक अपने वनडे करियर में 111 टेस्ट , 292 वनडे और 115 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके बल्ले से 29 शतक, वनडे में 50 और टी-20 में एक शतक निकला है। विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाए थे। यह बात अलग है कि भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप को जीतने में नाकाम रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+