KKR vs SRH: गौतम गंभीर ने तीसरी बार KKR को बनाया चैंपियन, DHONI के गढ़ में टूटा काव्या मारन का दिल
IPL 2024 KKR vs SRH Final: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बन गई है। आईपीएल के इतिहास में केकेआर ने इससे पहले दो बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इससे पहले साल 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी।
हैदराबाद ने किया निराश
चेन्नई के एमम चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करनी पड़ी। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने भी तीन अहम विकेट चटकाए। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने हैदराबाद को 113 के स्कोर पर ही रोक दिया।

टूटा काव्या मारन का दिल
पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फाइनल में चारों खाने चित नजर आई। हैदराबाद के प्रदर्शन को देखकर सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन भी मायूस नजर आई। काव्या मारन बीच मुकाबले में ही लाइव मैच को बीच में छोड़कर वापस चली गई। धोनी के गढ़ चेपॉक स्टेडियम में काव्या मारन का दिल टूट गया।
गंभीर ने किया कमाल
गौतम गंभीर के मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन एक अलग ही तरीके का खेल का प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया। खास तौर पर सुनील नरेन से ओपनिंग करवाना गौतम गंभीर का मास्टर स्ट्रोक बिल्कुल सही साबित रहा। सुनील नरेन ने इस पूरे सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्ररम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।












Click it and Unblock the Notifications