Gautam Gambhir ने पहचाना था टैलेंट, बाद में गेंदबाजों पर जमकर बरसा ये कैरेबियाई खिलाड़ी

भारतीय टीम को दो-दो वर्ल्ड कप जीतने वाले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की फैन फॉलोइंग उनके संन्यास के बाद भी कम नहीं हुई है। दुनियाभर के गंभीर के फैंस मौजूद है।

नई दिल्ली, 1 अगस्त: भारतीय टीम को दो-दो वर्ल्ड कप जीतने वाले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की फैन फॉलोइंग उनके संन्यास के बाद भी कम नहीं हुई है। दुनियाभर के गंभीर के फैंस मौजूद है। टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी भी उनकी जमकर तारीफ करते हैं। अब इस लिस्ट में गौतम के पुराने दोस्त और स्टार कैरेबियाई खिलाड़ी सुनील नारायण (Sunil Narine) का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अपने एक बयान में सुनील ने गौतम गंभीर की खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें- बुमराह, चहल या भुवी नहीं.. ये गेंदबाज जिताएगा भारत को T20 WC और Asia Cup

गंभीर ने अपनी कप्तानी में लिया था रिस्क

गंभीर ने अपनी कप्तानी में लिया था रिस्क

गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ-साथ IPL के भी बड़े खिलाड़ी रहे। अपनी कप्तानी में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो बार चैंपियन बनाया। गंभीर की गिनती आज भी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। अपनी लीडरशिप में ही उन्होंने सुनील नारायण को केकेआर के लिए ओपनिंग का मौका भी दिया था। IPL 2017 में गंभीर ने अपनी कप्तानी में नारायण को ओपनिंग पर भेजने का रिस्क उठाया था, जो काफी सफल भी रहा।

2017 में जमकर बोला बल्ला

2017 में जमकर बोला बल्ला

सुनील नारायण ने भी गंभीर को निराश नहीं किया और ओपनिंग में खूब रनों की बरसात की। पावरप्ले में सुनील ने विपक्षी टीमों की नाम में दम करके रख दिया था। बैंगलोर के खिलाफ एक मैच में उन्होंने केवल 17 गेंदों पर 54 रन बना डाले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 15 गेंदों में पूरी की थी। उस टूर्नामेंट की 16 पारियों में कैरेबियाई खिलाड़ी ने 172.31 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से कुल 224 रन बनाए थे।

गंभीर की हुई तारीफ

गंभीर की हुई तारीफ

ESPN क्रिकइंफो से बात करते हुए सुनील नारायण ने कहा, ''गौतम गंभीर ने मुझे ओपनिंग करने के लिए कहा। वह चाहते थे कि मैं टीम को तेज शुरुआत दिलाऊं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैंने अपना विकेट जल्दी खो दिया है। कोई भी मेरे लिए बहुत ज्यादा योजना नहीं बनाता था, क्योंकि मैं इस रोल में नया था। विपक्षी टीम भी मुझे गंभीरता से नहीं लेती थी। इसका मुझे फायदा मिला। जितना अधिक मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, कोलकाता ने मुझ पर उतना ही अधिक भरोसा भी जताया।''

BBL में कर चुके थे ओपनिंग

BBL में कर चुके थे ओपनिंग

वैसे आईपीएल 2017 में ओपन करने से पहले नारायण 2016-17 की बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए पारी की शुरुआत कर चुके थे। सुनील के अनुसार, ''सबको ये पता था कि मैं थोड़ी बल्लेबाजी कर लेता हूं, लेकिन मेरे पिता चाहते थे कि मैं दुनिया को दिखाऊं कि मैं बैटिंग कर सकता हूं। इसलिए मेरी बल्लेबाजी पर काम करने के लिए, मैंने खुद को 18 महीने दिए थे।''

बतौर ओपनर स्ट्राइक रेट 175 से ज्यादा

बतौर ओपनर स्ट्राइक रेट 175 से ज्यादा

आईपीएल में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सुनील नारायण का स्ट्राइक रेट 175.66 का है। उन्होंने 39 पारियों में 19 की औसत से कुल 729 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 3 अर्धशतक देखने को मिले। ओवरऑल इस टूर्नामेंट में उनके नाम पर 86 पारियों में 1025 रन दर्ज है। वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में भी वो 2 बार पारी का आगाज कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+