बुमराह, चहल या भुवी नहीं.. ये गेंदबाज जिताएगा भारत को T20 WC और Asia Cup

पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने एक बड़ा बयान दिया है। कनेरिया ने उस खिलाड़ी का नाम बताया, जो भारत को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जीता सकता है।

नई दिल्ली, जुलाई 26: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप से पहले अगले अगस्त में एशिया कप भी खेला जाना है, जो टीम इंडिया के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने एक बड़ा बयान दिया है। कनेरिया ने उस खिलाड़ी का नाम बताया, जो भारत को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जीता सकता है।

ये भी पढ़ें- फ्रांस के बल्लेबाज ने T20I क्रिकेट में बनाया World Record, 18 साल के ओपनर ने रचा इतिहास

इस खिलाड़ी के फैन बने कनेरिया

इस खिलाड़ी के फैन बने कनेरिया

दानिश कनेरिया ने युवा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की जमकर तारीफ की है। कनेरिया ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में अर्शदीप टीम इंडिया के लिए बहुत बड़े गेंदबाज साबित होंगे। हाल ही में 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल टी20 मैच खेला था। पहले ही मैच में उन्होंने केवल 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, उनको अभी तक वनडे डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है। दानिश का कहना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उनको प्लेइंग-11 में जरूर शामिल किया जाएगा।

भारत की जीत पक्की

भारत की जीत पक्की

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरे शब्दों को याद रखना, अर्शदीप तीसरा एकदिवसीय मैच खेलेंगे और प्रभावशाली प्रदर्शन भी करेंगे। अर्शदीप के पास कला है और वह गेंदबाजी करते समय अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं। वह समझदारी से गेंदबाजी करते हैं और विकेट लेना जानते हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप और शायद एशिया कप के लिए भी भारतीय टीम के लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं। एशिया कप दुबई में होगा और वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सफल हो सकता है।"

नटराजन को भी मिलना चाहिए मौका

नटराजन को भी मिलना चाहिए मौका

कनेरिया तेज गेंदबाज टी नटराजन की भी भारतीय टीम में वापसी देखना चाहते हैं। 2019 आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वह रातोंरात सनसनी बन गए थे और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीनों फॉर्मेट में भी खेले थे। हालांकि, इसके बाद उनका इंटरनेशनल करियर चोट के चलते बहुत खराब रहा। नटराजन ने भारत की ओर से 1 टेस्ट में 3, 2 वनडे में 3 और 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं।

नटराजन वापसी के हकदार

नटराजन वापसी के हकदार

कनेरिया के अनुसार, "मैं नटराजन को फिर से भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहता हूं। वह ऑस्ट्रेलिया की तरह ही प्रभाव डाल सकता है। वह एक शानदार गेंदबाज है, लेकिन भारत के पास वर्तमान में एक अविश्वसनीय गेंदबाजी है। टीम प्रबंधन को यह तय करना होगा कि अपने गेंदबाजों का उपयोग कैसे करना है।''

27 अगस्त से एशिया कप

27 अगस्त से एशिया कप

जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप 27 अगस्त से यूएई के मैदानों पर खेला जाएगा। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होगा और टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर से चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+