'पाकिस्तान के पास भी मैच विनर्स...', मैच से ठीक पहले गौतम गंभीर ने इंडियन टीम को इस बात से किया अलर्ट

Ind vs Pak match: गुजरात में अहमदाबाद का माहौल गर्माया हुआ है और कुछ ही देर बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं। ये मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और स्टेडियम के अंदर-बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मैच से पहले दोनों टीमों के समर्थकों की तरफ से जीत के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इस बीच पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर के एक बयान से खलबली मच गई है।

ind vs pak match

अहमदाबाद में होने वाले इस महामुकाबले को लेकर जब गौतम गंभीर से मीडिया ने रिएक्शन मांगा तो उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भी बहुत अच्छी टीम है। उनके पास भी मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। मुझे भरोसा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों से सतर्क रहेगी। भारतीय टीम को 100 ओवर तक क्वालिटी क्रिकेट खेलना होगा, तभी भारत ये मैच जीत सकता है।'

शुभमन गिल को लेकर क्या है अपडेट?
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच से पहले इस बात को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है कि इंडियन ओपनर शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं। शुभमन गिल हाल ही में डेंगू से रिकवर हुए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि प्रैक्टिस सेशन में शुभमन गिल नजर आए थे, लेकिन उनके खेले जाने के बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका?
वहीं, शुभमन गिल को लेकर उनके फैंस भी परेशान हैं और दुआ कर रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें गिल की बैटिंग देखने को मिले। हालांकि, शुभमन गिल अगर आज के मैच में नहीं खेल पाते हैं तो फिर सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। वहीं, पाकिस्तान को लेकर पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का कहना है कि शाहीन अफरीदी इंडिया ओपनर्स के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+