'अगर नागिन डांस बजता तो...,' भारत के खिलाफ हार के बाद फैंस ने बांग्लादेश टीम के लिए मजे

IND vs BAN: भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ प्रचंड जीत के साथ अपना दबदबा जारी रखा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस दौरान पूरी टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मैच के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी से पहले घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट चटकाए। भारत ने बांग्लादेश को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 256 तक ही पहुंचने दिया। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन (51) और लिटन दास (66) ने अर्धशतक लगाए।

IND vs BAN

जवाब में भारत ने बिना किसी परेशानी के 41.3 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के दौरान विराट कोहली (103*) के बल्ले से तो मानों आग बरस रही थी। इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने अपना 48वां वनडे शतक भी पूरा कर लिया। टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा (48) और शुभमन गिल (53) ने आक्रामक बल्लेबाजी के साथ अहम भूमिका निभाई।

गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एकतरफा मुकाबले का सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स ने खूब लुत्फ उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने निराशाजनक हार पर विचार किया और कहा कि, 'भारत हमेशा एक बहुत अच्छी टीम है, वास्तव में बड़ी चीजें करने में सक्षम है। मुझे लगता है कि तंजीद हसन ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और तेज गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अगर लिटन दास ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की होती और हम नई गेंद से कुछ विकेट ले सकते थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+