BCCI Awards: अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, रवि शास्त्री के एक बयान ने लूट ली पूरी महफिल

BCCI Awards: बीसीसीआई अवॉर्ड्स में कई खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार दिया गया। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दो पूर्व क्रिकेटरों फारुख इंजीनियर और रवि शास्त्री को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।

रवि शास्त्री के एक ही बयान ने पूरी महफ़िल लूट ली। जब वह अपना अवॉर्ड लेने के लिए आए तो उनसे 'आईस ऑन द केक' मूमेंट के बारे में पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए शास्त्री का जोश कुछ इस तरह का था, जैसे वह कॉमेंट्री बॉक्स में बोल रहे हों।

bcci awards
Photo Credit: BCCI

रवि शास्त्री ने कहा कि कई बेस्ट मूमेंट रहे हैं। 1983 वर्ल्ड कप, मेरा दोहरा शतक और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी का छक्का आया तब मैं कॉमेंट्री कर रहा था। बेस्ट मूमेंट की बात की जाए तो वह गाबा टेस्ट मैच था जिसमें भारत ने लाइन क्रॉस करके मैच जीता था और ऋषभ पन्त ने जीत दिलाई। शास्त्री यह कहते हुए पूरे जोश में आ गए थे और उनकी बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स ने जमकर तालियाँ बजाई। बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

पिछले चार सालों के अवॉर्ड एक साथ दिए गए। कोरोनाकाल के बाद पहली बार अवॉर्ड्स दिए गए थे। हैदराबाद में हुए कार्यक्रम में शुभमन गिल,मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, और अश्विन को बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला। सभी को अलग-अलग वर्ष के आधार पर सम्मानित किया गया। कुछ और अवॉर्ड भी थे। इसकी लिस्ट नीचे देखी जा सकती है।

बीसीसीआई अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट (Full List BCCI Award Winner)

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड: रविचंद्रन अश्विन (विकेट), यशस्वी जायसवाल (रन)
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू: मयंक अग्रवाल, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल
पॉली उमरीगर अवॉर्ड (बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर): मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल
सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: फारुख इंजीनियर, रवि शास्त्री

बीसीसीआई अवॉर्ड जीतने वाली महिला क्रिकेटर्स

बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर: स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू: प्रिय पूनिया, शेफाली वर्मा, सब्बीनेनी मग्न, अमनजोत कौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+