ज़िम्बाब्वे की टीम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, वनडे में 400 रन बनाने वाली टीमों की पूरी लिस्ट

Teams Scored 400 runs in ODIs full list: वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक समय ऐसा भी था जब 300 रनों का स्कोर काफी बड़ा माना जाता था। इसे चेज करते हुए हासिल करना भी काफी बड़ी चीज थी। समय के साथ वनडे क्रिकेट में बदलाव आता चला गया। इसके बाद 400 रनों का स्कोर बनने लगा और इसमें भी एक धमाका तब हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से मिला लक्ष्य हासिल कर लिया।

वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। साल 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 498 रनों का स्कोर बनाया था। दूसरे और तीसरे नम्बर पर भी इंग्लैंड का ही नम्बर है। ताजा स्थिति में जिम्बाब्वे ने लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। यूएसए के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट पर 408 का स्कोर हासिल किया।

400 runs in odis team list

भारतीय टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में कई बार 400 का आंकड़ा हासिल किया है। टीम इंडिया ने छह बार 400 या उससे ज्यादा का स्कोर एकदिवसीय क्रिकेट में बनाया है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने भी इतनी बार 400 का आंकड़ा प्राप्त किया है। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने भी 400 रन वनडे में बनाये हैं।

खास बात यह है कि पाकिस्तान की टीम ने अब तक एकदिवसीय क्रिकेट में 400 का स्कोर कभी नहीं बनाया है। टेस्ट खेलने वाले देशों में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ने भी यह स्कोर हासिल नहीं किया है। वनडे में 400 रन बनाने वाली टीमों की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

वनडे में 400 रन बनाने वाली टीमों की पूरी लिस्ट

इंग्लैंड- 498/4 बनाम नीदरलैंड्स
इंग्लैंड- 481/6 बनाम ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड- 444/6 बनाम पाकिस्तान
श्रीलंका- 443/9 बनाम नीदरलैंड्स
दक्षिण अफ्रीका- 439/2 बनाम वेस्टइंडीज
दक्षिण अफ्रीका- 438/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया
दक्षिण अफ्रीका- 438/4 बनाम भारत
ऑस्ट्रेलिया- 434/4 बनाम दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका- 418/5 बनाम ज़िम्बाब्वे
भारत- 418/5 बनाम वेस्टइंडीज
इंग्लैंड- 418/6 बनाम वेस्टइंडीज
ऑस्ट्रेलिया- 417/6 बनाम अफ़ग़ानिस्तान
भारत- 414/7 बनाम श्रीलंका
भारत- 413/5 बनाम बरमूडा
श्रीलंका- 411/8 बनाम भारत
दक्षिण अफ्रीका- 411/4 बनाम आयरलैंड
भारत- 409/8 बनाम बांग्लादेश
दक्षिण अफ्रीका- 408/5 बनाम वेस्टइंडीज
इंग्लैंड- 408/9 बनाम न्यूजीलैंड
जिम्बाब्वे- 408/6 बनाम यूएसए
भारत- 404/5 बनाम श्रीलंका
न्यूजीलैंड- 402/2 बनाम आयरलैंड
भारत- 401/3 बनाम दक्षिण अफ्रीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+