IND vs BAN: भारत ने कब-कब बांग्लादेश को चटाई टेस्ट में धूल, जानिए सभी मैचों की लिस्ट
IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को बड़े अंतर से पराजित करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। टीम इंडिया तालिका में टॉप पर है। पहले दिन संघर्ष के बाद टीम इंडिया ने धांसू वापसी करते हुए मेहमान टीम को पटखनी दे डाली।
भारतीय टीम की जीत के हीरो लोकल बॉय रविचंद्रन अश्विन रहे। अश्विन ने पहली पारी में शतक जमाते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। इसके बाद भारत के लिए दूसरी पारी में उन्होंने पंजा खोलते हुए 6 विकेट हासिल किये। इस तरह बांग्लादेश को मेजबान टीम ने 280 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।

बांग्लादेश के लिए 515 रनों का लक्ष्य हासिल करना आसान काम नहीं था। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने तो यह काम असंभव सा था और वही हुआ। चौथे दिन के पहले सेशन में बांग्लादेश की टीम 234 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट होकर मुकाबला हार गई।
साल 2000 में भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश को पराजित किया था। इसके बाद यह सिलसिला लगातार बढ़ता चला गया। चेन्नई में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 12वां टेस्ट मुकाबला जीता। इन मैचों में आठ बार भारत ने बांग्लादेश को उनके घर में जाकर हराया है।
चार मैचों में भारतीय टीम ने अपने घर में जीत हासिल की है। अब तक भारत ने जितने भी टेस्ट मैच बांग्लादेश को हराए हैं, उनमें से अधिकतर में मार्जिन काफी ज्यादा रहा है। 2022 का मीरपुर टेस्ट ऐसा था जिसमें टीम इंडिया ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत के जीते टेस्ट मैचों की लिस्ट
- 10 नवंबर 2000- ढाका, 9 विकेट
- 10 दिसंबर 2004- ढाका, पारी और 140 रन
- 17 दिसंबर 2004- चट्टोग्राम, पारी और 83 रन
- 25 मई 2007- मीरपुर, पारी और 239 रन
- 17 जनवरी 2010- चट्टोग्राम, 113 रन
- 24 जनवरी 2010 मीरपुर, 10 विकेट
- 9 फरवरी 2017- हैदराबाद, 208 रन
- 14 नवंबर 2019- इंदौर, पारी और 130 रन
- 22 नवंबर 2019- कोलकाता, पारी और 46 रन
- 14 दिसंबर 2022- चट्टोग्राम, 188 रन
- 22 दिसंबर 2022- मीरपुर, 3 विकेट
- 19 सितंबर 2024- चेन्नई, 280 रन












Click it and Unblock the Notifications