भारत को मिल सकते हैं ICC के चारों अवॉर्ड, जानें टीम इंडिया के कौन से 7 खिलाड़ी नोमिनेट
ICC Awards 2023: आईसीसी अवॉर्ड्स का इंतजार हर किसी को है। पिछले साल इंटनेशनल क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से बेस्ट खिलाड़ी को अवॉर्ड दिया जाएगा। आईसीसी ने टी20, वनडे और टेस्ट सहित 4 कैटेगरी के लिए नोमिनेट किये गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।
आईसीसी द्वारा नोमिनेट किये गए नामों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ियों को चारों कैटेगरी में शामिल किया गया है। टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए चार नामों में एक भारतीय खिलाड़ी है। वनडे में तीन और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए दो भारतीय शामिल हैं।

टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: इस कैटेगरी में नोमिनेट किये गए चार खिलाड़ियों में भारत से सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। सूर्यकुमार आईसीसी रैंकिंग में टॉप खिलाड़ी हैं। जिम्बाब्वे के सिकन्दर रजा का नाम भी लिस्ट में है। युगांडा के अल्पेश रामजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन शामिल हैं।
वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: भारतीय टीम का इस कैटेगरी में दबदबा देखने को मिला है। कुल चार में से तीन नाम इस लिस्ट में भारत के ही हैं। वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल दिखाने वाले विराट कोहली और मोहम्मद शमी के अलावा शुभमन गिल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। चौथा नाम न्यूजीलैंड से डैरिल मिचेल हैं।
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: इस लिस्ट में भारत से एक खिलाड़ी शामिल हैं। रविचंद्रन अश्विन को यहाँ जगह मिली है। उनके अलावा दो क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के हैं। ऑस्ट्रेलिया से उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड को यहाँ जगह मिली है। इंग्लैंड से जो रूट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
गैरी सोबर्स ट्रॉफी (क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर): इस लिस्ट में भी दो भारतीयों के नाम शामिल हैं। भारत से विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा को लिस्ट में जगह मिली है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को भी इस कैटेगरी में जगह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications