मुंबई से लेकर गुरुग्राम तक विराट-अनुष्का की ठाट, किन शहरों में फैला है लग्जरी प्रॉपर्टीज का जाल?
Virat Kohli-Anushka Sharma Propperties: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने गुरुग्राम स्थित अपने आलीशान घर और फ्लैट की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने भाई विकास कोहली के नाम कर दी। भारत लौटने के बाद कोहली एक दिन के लिए गुरुग्राम पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने भाई को संपत्ति से जुड़े दस्तावेज सौंपे।
वर्तमान में अनुष्का शर्मा अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में हैं, जबकि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। यह कपल अब लंदन में ही रहता है, लेकिन भारत में इनके पास लग्जरी प्रॉपर्टीज की कोई कमी नहीं है। आइए जानते हैं कि विराट और अनुष्का के पास किन-किन शहरों में कौन-कौन सी संपत्तियाँ हैं।

मुंबई के वर्ली में 34 करोड़ का अपार्टमेंट
अपने करियर के शिखर दौर में कोहली ने अनुष्का के साथ रहने के लिए मुंबई का रुख किया था। यहां वर्ली इलाके में उनका एक शानदार अपार्टमेंट है, जो लगभग 8,000 वर्ग फुट में फैला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रॉपर्टी 34 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी। इस अपार्टमेंट से अरब सागर का खूबसूरत नज़ारा दिखता है।
अलीबाग में 13 करोड़ रुपये का विला
हाल ही में विराट और अनुष्का को मुंबई के पास अलीबाग में देखा गया था, जहां उनका एक 10,000 वर्ग फुट में फैला शानदार घर है। गेटेड कम्युनिटी में बने इस विला की कीमत जमीन और निर्माण मिलाकर करीब 13 करोड़ रुपये आंकी जाती है। जमीन खरीदने के बाद कोहली ने खुद इस पर यह विला बनवाया था।
वर्सोवा और वर्ली में अनुष्का शर्मा की प्रॉपर्टीज
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा में भी लगभग 10 करोड़ रुपये के फ्लैट्स खरीदे थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बाद में उन्होंने ये प्रॉपर्टी बेची या नहीं। इसके अलावा उनके पास वर्ली में भी लगभग 9 करोड़ रुपये का एक फ्लैट बताया जाता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गुरुग्राम में 80 करोड़ रुपये का आलीशान घर
गुरुग्राम के DLF फेज 1 में विराट कोहली का शानदार घर स्थित है, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस बंगले में बार, स्विमिंग पूल, जिम और तमाम लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। कहा जाता है कि कोहली की यह प्रॉपर्टी दिल्ली-एनसीआर के सबसे महंगे घरों में से एक है।
लंदन में भी लग्जरी होम
लंदन के सेंट जोन्स वुड और नॉटिंग हिल जैसे पॉश इलाकों में भी विराट और अनुष्का का एक घर है। अब यह कपल अपने बच्चों के साथ वहीं शिफ्ट हो चुका है। इंग्लैंड दौरे के दौरान कोहली ने भारतीय खिलाड़ियों को अपने घर पर आमंत्रित भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications