IPL 2025 Final मुकाबले का वेन्यू आया सामने! कोलकाता नहीं अब इस स्टेडियम में होगा आखिरी मैच?

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार यानी 20 मई को आयोजित एक बैठक के बाद फाइनल के लिए वेन्यू को चेंज करने की बात कही है। पहले आईपीएल 2025 का फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कराया जाना था। लेकिन अब इसे वहां से शिफ्ट कर दिया गया।

अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला (IPL 2025 Final)

आईपीएल 2025 के सीजन के फाइनल मुकाबले कोलकाता के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है। इसके साथ ही प्लेऑफ मुकाबलों के लिए मुल्लांपुर स्टेडियम का नाम भी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्लेऑफ के चार मुकाबलों और फाइनल के लिए अहमदाबाद और मुल्लांपुर स्टेडियमों का चयन किया है।

IPL 2025 1

फैंस बेसब्री से कर रहे थे IPL फाइनल का इंतजार

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम विशाल और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जबकि मुल्लांपुर भी अब एक प्रमुख स्थल बन चुका है। इस निर्णय से आईपीएल के फैंस को और भी रोमांचक और शानदार मुकाबलों का अनुभव मिलने की संभावना है। फैंस बेसब्री से आईपीएल फाइनल का इंतजार कर रहे हैं। फाइनल में अगर गुजरात टाइटंस की टीम पहुंचती है तो इससे शुभमन गिल को फायदा पहुंच सकता है।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने पहले दो प्लेऑफ मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेलने का विकल्प चुना है। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर क्रमशः 29 मई और 30 मई को खेले जाएंगे। इसके बाद मैच अहमदाबाद जाएगा, जहां 1 जून को क्वालीफायर 2 खेला जाएगा, जिसके बाद 3 जून को फाइनल होगा। इससे पहले बीसीसीआई ने प्लेऑफ मैचों और फाइनल के लिए स्थानों की पुष्टि नहीं की थी। ऐसी अटकलें थीं कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण फाइनल को कोलकाता से हटाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+