Guy Whittall: पूर्व क्रिकेटर पर खूंखार तेंदुए ने किया हमला, फिर ऐसे बची जान, तस्वीर देख हैरान हुए फैंस

जिम्बाव्बे के पूर्व क्रिकेटर गाय व्हिटल (Guy Whittall) तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। जिम्बाब्वे के बफ़ेलो रेंज में उनके ऊपर तेंदुए ने अटैक कर दिया। आपातकालीन सर्जरी के लिए उन्हें हवाई मार्ग से हरारे ले जाया गया। व्हिटल की पत्नी, हन्ना स्टूक्स व्हिटल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर उनकी चोटों की तस्वीर के साथ ये जानकारी शेयर की।

मेडिकल स्टाफ का किया धन्यवाद
हन्ना स्टूक्स व्हिटल ने अपने पोस्ट में उन मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनका इलाज किया और बताया कि हमले के दौरान उनका काफी मात्रा में खून बह गया था। गाय व्हिटल अटैक के बाद पालतू कुत्ते की मदद से किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहे।

Guy Whittall

हन्ना ने लिखा, ' तेंदुए के अटैक के बाद से घायल गाय और मैं आज सुबह से शुभचिंतकों के सैकड़ों संदेशों से अभिभूत हैं- हम बहुत भाग्यशाली हैं कि अद्भुत कर्मचारियों द्वारा उसका हिप्पो क्लिनिक में इलाज किया गया था। उसके बाद उन्हें ऐस एम्बुलेंस द्वारा बफ़ेलो रेंज से हरारे तक एयरलिफ्ट किया गया, फिर इलाज के लिए मिल्टन पार्क अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।'

उन्होंने आगे लिखा, 'फिलहाल वह कल सुबह होने वाली सर्जरी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि आज उनका काफी खून बह गया है। हमें कल और अधिक पता चलेगा जब वे थिएटर में पट्टियां हटाएंगे। गाय को अस्पताल पहुंचाने के लिए धन्यवाद!'

ट्रैकिंग के दौरान तेंदुए ने किया अटैक
दरअसल, व्हिटल ज़िम्बाब्वे में एक सफ़ारी व्यवसाय चलाते हैं। ज़िम्बाब्वे में उनके द्वारा चलाए जा रहे संरक्षण क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान उन पर हमला किया गया था। व्हिटल, जिन्होंने एक दशक में 46 टेस्ट और 147 एकदिवसीय मैचों में जिम्बाब्वे की सेवा की, उनका जंगली जानवरों से पहले भी सामना हो चुका है।

ये भी पढ़ें- 'शमी ने पार्टी फंड में दिए करोड़ों रुपए...,' हसीन जहां ने फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में भी किया चौंकाने वाला दावा

इससे पहले 2013 में, वह जिम्बाब्वे के हुमानी लॉज में अपने बिस्तर के नीचे 8 फुट लंबे मगरमच्छ को देखने के लिए उठे। 150 किलोग्राम वजनी मगरमच्छ किसी के ध्यान में आए बिना ही अंदर चला गया और पूरी रात चुपचाप वहीं पड़ा रहा, जब तक कि अगली सुबह नाश्ते के दौरान एक नौकरानी की चीख ने दूसरों को सतर्क नहीं कर दिया। फिलहाल, फैंस लगातार गाय व्हिटल के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+