World Cup 2023: डेल स्टेन की भविष्यवाणी ने किया हैरान, बताया किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले विशेषज्ञों ने अपनी भविष्यवाणियां करनी भी शुरू कर दी हैं। इस बीच टॉप-2 में कौन-सी टीम होंगी इसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने प्रिडिक्शन की है।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के महान ऑल-फॉर्मेट तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत की, जहां उन्होंने विश्व कप फाइनलिस्ट के रूप में कौन होगा, इसको लेकर भविष्यवाणी की। स्टेन ने कहा कि, 'यह कठिन है, आप जानते हैं कि मेरा दिल चाहता है कि फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। मैं चाहूंगा कि वे फाइनल में पहुंचे, उनकी टीम, उनके कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं, वे नियमित रूप से भारत में खेलते हैं।'

Dale Steyn

उन्होंने यह भी कहा कि, 'दक्षिण अफ्रीका के पास डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज हैं जो बल्ले से अपनी पकड़ बना रहे हैं और गेंदबाजी में कगिसो रबाडा भी शामिल हैं, जो भारत में नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि फाइनल में इंडिया और इंग्लैंड पहुंचेंगे। हालांकि, मेरा दिल चाहता है कि फाइनल मैच इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हो।'

ये भी पढ़ें- Video: तूने बुलाया ही नहीं...,' जब अमित मिश्रा ने हंसी-मजाक में कह दी दिल की बात, रोहित नहीं दे सके जवाब

वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की संभावनाओं पर इरफान पठान ने कहा कि, 'मेरा दिल कहता है कि दक्षिण अफ्रीका इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेगा। तो मेरे लिए यह भारत और दक्षिण अफ्रीका है। देखिए दक्षिण अफ्रीका के पास इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का शानदार मौका है क्योंकि वे एक मजबूत टीम के साथ यहां पहुंचे हैं।'

पठान ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि भारत फाइनलिस्टों में से एक होगा और शायद इंग्लैंड भी। लेकिन मेरा दिल दक्षिण अफ्रीका और भारत कहना चाहता है लेकिन मेरा झुकाव भारत और इंग्लैंड की ओर है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+