Video: तूने बुलाया ही नहीं...,' जब अमित मिश्रा ने हंसी-मजाक में कह दी दिल की बात, रोहित नहीं दे सके जवाब
India vs Australia, 3rd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हो गई है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने बुधवार को मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया और अन्य खिलाड़ियों के साथ नेट्स में बल्लेबाजी की और सेशन के बाद भारत के स्पिनर अमित मिश्रा के साथ काफी मजेदार पल बिताए। 40 वर्षीय जिओ सिनेमा की प्रसारण टीम का हिस्सा हैं और प्रैक्टिस सेशन के लिए लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान रोहित के साथ शामिल हुए और खेल के लिए टीम की तैयारियों पर बातचीत की।

'कभी खेलाया ही नहीं क्या करें'
बातचीत के बीच रोहित शर्मा की नजर जैसे ही अमित मिश्रा की आंखों पर पड़ी उन्होंने तुरंत पूछ लिया कि, 'आंख क्यों लाल है आपकी? अमित मिश्रा ने जवाब दिया कि सोया नहीं हूं मैं, सिर्फ तीन घंटे सोया हूं इसलिए आंख लाल है।' इसके बाद रोहित शर्मा ने कहा कि, 'क्या कमिटमेंट है भाई, मान गया मैं, इतना कमिटमेंट तो उधर भी नहीं था यार।' अमित मिश्रा ने पूछा किधर? रोहित शर्मा ने कहा कि, 'मेरे लिए तो आप खेले ही नहीं।' अमित मिश्रा ने इसका जवाब दिया कि, 'तूने खेलाया ही नहीं ना, बुलाया ही नहीं कभी क्या करें।' इसके बाद रोहित शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया।
दरअसल, अमित मिश्रा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला था, पिछले सीजन में फ्रैंचाइजी के लिए सात मैचों में उन्होंने सात विकेट लिए थे। हालांकि, स्पिनर 2017 के बाद से अंतरराष्ट्रीय चयन की दौड़ से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20ई के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षर पटेल की चोट की स्थिति के बारे में जानकारी देने से परहेज किया, लेकिन पहले दो वनडे में रविचंद्रन अश्विन के प्रदर्शन पर भरोसा जताया, जिससे संकेत मिलता है कि अश्विन विश्व कप के लिए एक विश्वसनीय बैकअप विकल्प के रूप में काम कर सकते हैं।
अक्षर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल से पहले बाएं क्वाड्रिसेप में चोट लग गई थी और वर्तमान में वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications