खुलासा : गांगुली चाहते हैं PAK के खिलाफ सीरीज हो, लेकिन ये है बड़ी समस्या
कराची। भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही है। इसमें कोई शक नहीं कि जब इन दोनों देशों के बीच मैच होता है पूरी दुनिया की नजर रहती है। लेकिन पाकिस्तान ने आतंक को छाया दी है, साथ ही कई बार भारत में अशांति फैलाने का काम किया। यही कारण है कि भारत सरकार भी पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं रखना चाहती जिस कारण दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीरीज नहीं हो रही। इस बीच एक चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष साैरव गांगुली चाहते हैं कि दोनों देश फिर से एकसाथ सीरीज खेलें।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष तौकीर जिया ने बयान में कहा है कि बीसीसीआई ने कभी भी अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार नहीं किया है। दोनों देशों ने 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। मेन इन ब्लू ने आखिरी बार 2021 टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान का सामना किया था, जिसमें पाकिस्तान ने भारत पर दस विकेट से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में आपस में भिड़ती हैं। वर्तमान पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने हाल ही में चार देशों की सीरीज का विचार रखा था जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान शामिल थे। हालांकि फिलहाल यह प्रस्ताव प्रोसेस में है।
यह भी पढ़ें- RCB को हराकर हार्दिक पांड्या ने बताई अपनी टीम की खूबी, नहीं है कोई चिंता
तौकीर ने क्रिकेट पाकिस्तान के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "बीसीसीआई ने हमारे [पाकिस्तान] खिलाफ खेलने से कभी इनकार नहीं किया। समस्या दोनों देशों की सरकार में है। दोनों क्रिकेट बोर्ड वर्तमान में पूर्व क्रिकेटरों द्वारा चलाए जा रहे हैं जो पाकिस्तान-भारत मैचों के महत्व को समझते हैं। सौरव गांगुली और रमीज राजा दोनों क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं और इन प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक सीरीज देखने से बेहतर कुछ नहीं है।"
पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि चार देशों की सीरीज एक अच्छा विचार था, लेकिन यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। ताैकीर ने कहा, "हालांकि चार देशों की सीरीज एक अच्छा विचार था, पहले से ही पूरे वर्ष में बहुत सारे फ्रैंचाइजी-मॉडल टूर्नामेंट हो रहे हैं। इस वजह से, मुझे नहीं लगता कि चार देशों को एक समय सीमा में इकट्ठा करने के लिए पर्याप्त जगह बचेगी।" गाैर हो कि भारतीय क्रिकेट टीम 2022 पुरुष टी20 विश्व कप का अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 23 अक्टूबर, 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होगा।












Click it and Unblock the Notifications