वैभव सूर्यवंशी के छक्कों से बौखलाया पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, उम्र पर उठा दिया बड़ा सवाल

Vaibhav Suryavanshi Age: अंडर 19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी उन प्लेयर्स में शामिल रहे, जिन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया। वैभव ने अपने गगनचुम्बी छक्कों से फैन्स का मन मोह लिया। अंडर 19 में भारत के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनने वाले वैभव का प्रदर्शन मिलाजुला रहा।

13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल अनुबंध भी मिला है। एशिया कप में उन्होंने यूएई के खिलाफ हुए मैच में 76 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

vaibhav suryavanshi

वैभव इस इवेंट में खेलने में व्यस्त थे, उसी दौरान उनकी उम्र को लेकर भी आरोप लग रहे थे। पाकिस्तान के लोग इसमें सबसे आगे थे। पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 13 साल की उम्र में ऐसे छक्के कौन मारता है।

वैभव सूर्यवंशी के आसमानी छक्कों को देखकर जुनैद खान ने कहा कि क्या 13 साल का एक बच्चा सच में इतने जोरदार छक्के मार सकता है? एक्स पर एक वीडियो को कोट करते हुए जुनैद ने यह सवाल खड़ा किया। उनकी प्रतिक्रिया में वैभव की उम्र पर सवाल उठता दिखाई देता है।

वैभव की उम्र को लेकर भारत में भी सवाल उठे थे। इसके बाद उनके पिता संजीव आगे आए थे और सभी सवालों का करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई के बॉन टेस्ट में वैभव ने भाग लिया था। वह एक बार फिर से जाकर टेस्ट दे सकता है। हमें किसी बात का डर नहीं है।

वह बिहार के लिए एक टी20 मुकाबले में खेल चुके हैं। उनके पास अब लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका है। विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए डेब्यू कर सकते हैं। वह सबसे कम उम्र में रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+