उल्टा चोर कोतवाल को डांटे? पाकिस्तान ने रचिन्द्र रविन्द्र मामले पर झाड़ा पल्ला, कीवी खिलाड़ी को ठहराया जिम्मेदार
Rachin Ravindra: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की चमक-धमक और शोर-शराबे के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला गया था। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए इस स्टेडियम को रिनोवेट कर ठीक किया गया है। पहले ही दिन मैदान पर काण्ड हो गया था।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लगी नई एलईडी लाइट्स को लेकर फैन्स का गुस्सा देखने को मिला था। सोशल मीडिया पर एक तरह से अभियान चल पड़ा था। इसके पीछे कारण भी बहुत बड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी को गेंद लगी थी।

सीमा रेखा पर फील्डिंग के दौरान रचिन रविन्द्र कैच लेते हुए गेंद नहीं पकड़ पाए और लहुलुहान स्थिति में उनको मैदान से बाहर लेकर जाया गया। इसके बाद उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले मैच से बाहर कर दिया गया। रविन्द्र की स्थिति काफी खराब थी, खून का झरना जैसा बहने लगा था।
चीन से मंगाई गई एलईडी लाइट्स को इसका जिम्मेदार मानते हुए चैम्पियंस ट्रॉफी को शिफ्ट करने की मांग उठने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी ट्रोल किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अब इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया आई है।
Rachin Ravindra को माना जिम्मेदार
पाक के पूर्व कप्तान ने घटना के लिए रचिन रविन्द्र को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। सलमान बट की तरफ से बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाने का कोई पॉइंट नहीं है क्योंकि वे नहीं समझते। एलईडी लाइट्स से मामले को जोड़ना गलत है। जब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद आने पर कीवी बल्लेबाज छक्के जमा रहे थे, तब सब ठीक था।
Rachin Ravindra की जजमेंट में चूक
बट ने कहा कि एक खिलाड़ी 70 मीटर दूर खड़ा एक खिलाड़ी खराब जजमेंट में चूक की वजह से कैच नहीं ले पाता है। वह अच्छे फील्डर हैं लेकिन उनका पाँव फिसल गया और इसी वजह से उनको चोट लग गई। इस तरह सलाम बट ने रचिन रविन्द्र को ही गेंद से लगी बड़ी चोट का जिम्मेदार ठहरा दिया और पीसीबी को के बचाव में उतर गए।












Click it and Unblock the Notifications