ICC में पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर को मिली नई जिम्मेदारी, कहा- महिलाओं के क्रिकेट के लिए करूंगा काम
नई दिल्ली, अप्रैल 22। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में पहली बार पाकिस्तान का रूतबा बढ़ा हुआ नजर आया है। दरअसल, शुक्रवार को आईसीसी की ओर से घोषणा की गई कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम खान को काउंसिल का नया जनरल मैनेजर नियुक्त किया जा रहा है। आईसीसी की इस घोषणा के बाद वसीम खान अगले महीने अपना पद संभालेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले वसीम खान पीसीबी के सीईओ भी रह चुके हैं।

पहले यह भूमिका संभाल चुके हैं वसीम खान
जानकारी के मुताबिक, 51 साल के वसीम खान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, लीसेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और चांस टू शाइन के सीईओ रहे हैं। अब आईसीसी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वो ज्योफ एलार्डिस की जगह लेंगे। ज्योफ ने आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी हालिया पदोन्नति से पहले आठ साल बिताए हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वसीम खान की प्रतिक्रिया
आईसीसी में मिलने जा रही इस भूमिका के बाद वसीम खान की ओर से एक बयान जारी कहा गया है, "मैं आईसीसी में शामिल होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मैं शुरुआत करने और अपने सदस्यों के साथ साझेदारी में काम करने के लिए और अपने खेल को मजबूत करने और विकसित करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।" उन्होंने आगे कहा कि मैं विशेष रूप से महिलाओं के क्रिकेट के विकास के लिए काम करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications