Virat Kohli को कप्तानी से हटाने पर टीम को नहीं हुआ फायदा, पूर्व PAK कप्तान ने कहा- अब जीत लिए ट्रॉफी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस के आधार पर विराट कोहली को कप्तानी से छुट्टी कर दी थी। अब यही बात रोहित शर्मा को लेकर हो रही है।

Salman Butt said about virat kohli: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस के आधार पर विराट कोहली को कप्तानी से छुट्टी कर दी थी। अब यही बात रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी सवालों के घेरे में है। अब हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपने की बात हो रही है। हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात को पहली सीजन के अंदर ही आईपीएल चैंपियन बनाने का काम किया था।

सलमान बट्ट ने कोहली को लेकर कही यह बात

सलमान बट्ट ने कोहली को लेकर कही यह बात

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने अब भारतीय टीम को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर सलमान बट्ट ने कहा कि बीसीसीआई का विराट कोहली को कप्तानी से हटाने का फैसला सही नहीं था। उनके पास कोई भी वैलिड रीजन नहीं था, जिस कारण वह कोहली को कप्तानी से निकालते। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोहली को कप्तानी से हटाने का काम किया।

टीम में नहीं दिखता कोई इंप्रूवमेंट

टीम में नहीं दिखता कोई इंप्रूवमेंट

विराट कोहली द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद भी टीम में कुछ खास इंप्रूव देखने को नहीं मिला है। पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान जिन परेशानियों का सामना भारतीय टीम कर रही थी, वहीं सवाल अभी भी टीम के सामने खड़े हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह भारतीय कमजोर गेंदबाजी रही थी। इस साल भी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए।

कोहली को कप्तानी हटाने पर क्या मिली टीम को ट्रॉफी?

कोहली को कप्तानी हटाने पर क्या मिली टीम को ट्रॉफी?

भारतीय क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर सलमान बट्ट ने कहा कि कोहली को कप्तानी से हटाने के बाद मैंने हमेशा यही कहा है कि ऐसा करने के पीछे क्या कारण था? कोई वाजिब कारण नहीं था। ICC ट्रॉफी नहीं जीतने के लिए उनकी आलोचना की जा रही थी। कितने कप्तानों ने एक आईसीसी ट्रॉफी जीती है? इतने सारे लोगों ने अपना करियर एक के बिना ही खत्म कर दिया है। कोहली को कप्तानी से हटाने के बाद अब आप ट्रॉफी जीत गए हैं क्या?

बट्ट ने कोहली को बताया बेहतरीन कप्तान

बट्ट ने कोहली को बताया बेहतरीन कप्तान

कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए सलमान बट्ट ने उन्हें बेहतरीन कप्तान बताया। उन्होंने बताया कि कप्तान के रूप में उन्हें टीम से हटाने के बाद भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ नहीं बदला है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि धोनी के बाद सबसे फिट भारतीय प्लेयर्स की बात होती है तो कोहली का नाम ही आता है। मुझे नहीं लगता कि कोहली से बेहतर खिलाड़ी मौजूदा भारतीय टीम में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+