बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे उन्मुक्त चंद, 2012 में भारत को जिताया U19 वर्ल्ड कप

Unmukt chand in Bangladesh Premier league भारत को साल 2012 में अपनी कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद बांग्लादेश प्रीमियर लीग के अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। बुधवार को उन्मुक्त चंद को बीपीएल की फ्रेंचाइजी चट्टोग्राम चैलेंजर्स ने खरीद लिया। अब वो बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। आपको बता दें कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अभी तक अमेरिका के लिए क्रिकेट खेल रहा था, लेकिन अब बीपीएल में भी उन्मुक्त नजर आएंगे।

Unmukt chand play in BPL

पिछले साल बिग बैश लीग में खेले थे उन्मुक्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्मुक्त चंद ने करीब एक हफ्ते पहले बीपीएल ड्राफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और यह कहा था कि वो इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित हैं। बीपीएल में जाने से पहले 29 साल के उन्मुक्त चंद ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेग्रेड्स की ओर से खेल चुके हैं। पिछले साल ही उन्हें बीपीएल में खेलने का मौका मिला था। चंद ने बीपीएल को दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग में से एक बताया है।

कौन हैं उन्मुक्त चंद?

आपको बता दें कि उन्मुक्त चंद भारतीय क्रिकेट का वो बदनसीब खिलाड़ी है, जिसे मौके नहीं मिले और फिर निराश होकर इस खिलाड़ी ने 28 साल की उम्र में ही भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। हैरानी वाली बात यह है कि 2012 में टीम इंडिया ने उन्मुक्त चंद की ही कप्तानी में अंडर 19 विश्व कप जीता था। उस वक्त उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला विराट कोहली तक कहा जाने लगा था, लेकिन उन्मुक्त भी भारतीय क्रिकेट के बदनसीम खिलाड़ी ही बनकर रह गए। अंडर 19 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद उन्हें आगे कहीं मौके नहीं मिले, जिससे हताश होकर उन्होंने पिछले साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

संन्यास का ऐलान करने के बाद उन्मुक्त चंद ने अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया और वो भारत छोड़ अमेरिका शिफ्ट हो गए, जहां उन्होंने अमेरिका के लिए खेलने का फैसला किया। उन्मुक्त चंद का अमेरिकी क्रिकेट के साथ 2023 तक का कॉन्ट्रैक्ट है। उन्मुक्त चंद आईपीएल में भी खेल चुके हैं। वो मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+