'पाकिस्तान के पास नहीं हैं सूर्या और हार्दिक जैसे खिलाड़ी', दिग्गज ने बताई बाबर-रिजवान की मजबूरी
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में फाइनल तक का सफर करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी समस्या रही है। टीम ने भले ही फाइनल तक का सफर तय किया हो, लेकिन ये बात किसी से नहीं छिपी है कि वो यहां तक किस तरह पहुंचे थे।
Nasser Hussain Said about Pakistan batting: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में फाइनल तक का सफर करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी समस्या रही है। टीम ने भले ही फाइनल तक का सफर तय किया हो, लेकिन ये बात किसी से नहीं छिपी है कि वो यहां तक किस तरह पहुंचे थे। पहले दो मुकाबले हारने के बाद पाकिस्तान की किस्मत पूरी तरह से बदल गई और लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद टीम ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया।

मिडल ऑर्डर है टीम की सबसे बड़ी परेशानी
इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। यही वजह है कि इंग्लैंड ने आसानी के साथ एक ओवर रहते ही टारगेट को पूरा कर लिया। स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि भारत की बल्लेबाजी में गहराई ज्यादा है। जबकि पाकिस्तान के साथ ऐसा नहीं है। पाकिस्तान की टीम में मिडल ऑर्डर एक बड़ी समस्या रही है।

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी नहीं हैं
दरअसल, नासिर हुसैन ने भारत की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना की थी। जिसके बाद कुछ फैंस ने उनसे सवाल पूछा था कि आप कैसे सिर्फ इंडिया की बात कर सकते हैं, पाकिस्तान ने भी तो ऐसा ही किया। इस पर नासिर हुसैन ने जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास बल्लेबाज़ी में गहराई नहीं है। उनके पास सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाज़ नहीं हैं। जो मैदान पर आते के साथ ही बड़े शॉट्स लगा सके।

मोहम्मद रिजवान और बाबर इसलिए हैं मजबूर
नासिर हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान की टीम बहुत हद तक अपने ओपनर्स पर निर्भर है। यही वजह है कि बाबर और रिजवान हमेशा संभलकर पारी की शुरुआत करना चाहते हैं। नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज अगर कम स्कोर भी करें तो भी उनकी गेंदबाजी टीम को मैच में बनाए रखते हैं। लेकिन भारत के साथ ऐसा नहीं है, भारत को सेमीफाइनल में बड़े स्कोर की जरूरत थी, जो वो नहीं बना सके।












Click it and Unblock the Notifications