'मैं अब कभी क्रिकेट नहीं खेलूंगा,' 27 साल की उम्र में युवा खिलाड़ी ने क्यों लिया संन्यास? खुलकर बयां किया दर्द
Will Pucovski Retirement: हर युवा क्रिकेट फैन का सपना होता है कि वो क्रिकेटर बने लेकिन कुछ के क्रिकेटर बनने के बाद भी सपने और करियर अधूरे रह जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल पुकोव्स्की (Will Pucovski) का करियर भी कुछ ऐसा ही रहा।
सिर में लगातार लगने वाली चोटों (concussions) ने उन्हें महज 27 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहने पर मजबूर कर दिया। पुकोव्स्की ने खुद इस बात की पुष्टि की और अपने दिल का दर्द शेयर किया।

मेडिकल पैनल की सिफारिश के बाद लिया संन्यास
पिछले साल ही मेडिकल एक्सपर्ट्स के एक पैनल ने पुकोव्स्की को संन्यास लेने की सिफारिश की थी। मार्च 2024 में एक बार फिर हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें शेष ऑस्ट्रेलियाई समर और इंग्लैंड के लिए होने वाले लीसेस्टरशायर कॉन्ट्रैक्ट से हटना पड़ा।
'अब मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा' - पुकोव्स्की ने खुद सुनाई कहानी
SEN Whateley शो में बात करते हुए पुकोव्स्की ने कहा कि 'मैं चाहता तो इससे बेहतर हालात में आता, लेकिन सच्चाई यही है कि मैं अब कोई भी क्रिकेट नहीं खेलूंगा। यह साल मेरे लिए बेहद कठिन रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने सिडनी में शतक लगाया था, तो लगा था कि सब कुछ पटरी पर आ रहा है, लेकिन शरीर और दिमाग अब साथ नहीं दे रहे।
उन्होंने SEN के व्हाटली कार्यक्रम में कहा कि, इसे जितना संभव हो सके उतना सरल शब्दों में कहें तो यह वाकई एक मुश्किल साल रहा है। 'इसे जितना संभव हो सके उतना सरल शब्दों में कहें तो यह वाकई एक मुश्किल साल रहा है। मुझे लगता है कि आपको पूरी यात्रा के बारे में बताने के लिए मुझे कुछ घंटों की ज़रूरत होगी, लेकिन सरल संदेश यह है कि मैं फिर से किसी भी स्तर पर क्रिकेट नहीं खेलूंगा। एक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों का एक शानदार ग्रुप रहा है। दुर्भाग्य से यहीं मेरी यात्रा समाप्त होती है।
करियर में थे बड़े लम्हे, लेकिन चोट ने नहीं छोड़ा पीछा
पुकोव्स्की ने 36 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 7 शतक, 9 अर्धशतक जमाए। साल 2020 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 255 नॉट आउट उनकी बेस्ट पारी रही। भारत के खिलाफ 2021 में उन्होंने एकमात्र टेस्ट मैच खेला जिसमें 62 रन बनाए।
अब कोचिंग में नई शुरुआत, MCC के साथ नया सफर
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद पुकोव्स्की अब मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) के हेड कोच के रूप में नई भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'मैं MCC के साथ जुड़कर बहुत एक्साइटेड हूं। बचपन से मैं इस क्लब से जुड़ा रहा हूं। अब समय है कि मैं कोचिंग से इस खेल को कुछ लौटाऊं।'












Click it and Unblock the Notifications