'मुझे नंगा कर पीटा गया फिर सड़क पर फेंक दिया', पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने सुनाई अपनी किडनैपिंग की कहानी
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट मैक्गिल ने करीब 15 महीने पहले हुई अपने किडनैपिंग मामले को लेकर कई हैरान कर देने वाले तथ्यों का खुलासा किया है और पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ सभी को चौंका दिया है। मैक्गिल ने पिछले साल अपने किडनैपिंग का दावा करते हुए बताया था कि उन्हें सिडनी के विसिनिटी में उनके घर से बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया और शहर के दक्षिण पश्चिम इलाके के एक हिस्से की गुमनाम प्रॉपर्टी पर फेंक दिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के खुलासे के बाद मामले की जांच की गई और दो भाईयों को इसके आरोप में गिरफ्तार भी किया गया, हालांकि इस केस ने उस वक्त एक नई राह पकड़ ली है जब आरोपी भाईयों ने दावा किया कि मैक्गिल एक नशीली दवाओं के सेवन की गैरकानूनी डील में उनके साथ काम कर रहे थे और अपनी इच्छा से गये थे, जिसके चलते उनके किडनैप का कोई केस ही नहीं बनता।
और पढ़ें: IND vs SA: राजकोट में भी टॉस हारे कप्तान ऋषभ पंत, 3 बदलाव के साथ उतरी साउथ अफ्रीका

15 महीने बाद सुनाई किडनैपिंग की कहानी
उल्लेखनीय है कि यह मामला अभी भी सुनवाई के लिये लंबित है जिस पर अक्टूबर 2023 से पहले कोर्ट के सामने नहीं पहुंच सकेगा। मैक्गिल ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है और अब घटना के करीब 15 महीने बाद उस दिल दहला देने वाली घटना की डिटेल्स जारी की हैं। मैक्गिल ने कहा कि वो अपने सबसे खराब दुश्मन के साथ भी नहीं चाहेंगे कि यह चीजें उनके साथ हों।
एसईएन वेस्ट ऑस्ट्रेलिया ब्रेकफास्ट पर बात करते हुए मैक्गिल ने कहा,'यह कुछ ऐसा नहीं है जिसे आप पसंद करें या इसके बारे में अफवाह फैलायें। यह इतना बुरा है कि आप अपने सबसे खराब दुश्मन के साथ भी यह होता हुआ नहीं देखना चाहेंगे। उस दिन बाद में काफी अंधेरा हो रहा था, मुझे कार में बिठाया गया, जिसमें मैं बैठनी नहीं चाहता था। मैंने दो बार उनसे कहा कि मैं नहीं बैठूंगा लेकिन यह फिर साफ हो गया कि उनके पास हथियार हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि हमें पता है तुम शामिल नहीं हो लेकिन हम बस तुमसे बात करना चाहते हैं और उन्होंने मुझे कार में बिठाया जिसमें मैं करीब डेढ़ घंटे तक रहा।'

मुझे नंगा कर पीटा गया और फेंक दिया
मैक्गिल ने आगे बात करते हुए बताया कि मुझे नहीं पता हम कहां थे और हम कहां जा रहे थे, बस मैं डरा हुआ था। उस जगह से उठाने के बाद उन्होंने मुझे पूरी तरह से नंगा किया और खूब पीटा, मुझे जान से मारने की धमकी दी और फिर मुझे रास्ते में फेंककर चले गये। यह सब लगभग 3 घंटे तक चलता रहा और शहर से दूर एक ऐसी जगह हुआ जहां पर दूर-दूर तक कुछ नहीं था बस थोड़ी सी छाया थी।

आरोपियों ने लगाया मैक्गिल के ड्रग डील में शामिल होने का आरोप
गौरतलब है कि मैक्गिल के इन दावों के बाद 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई जिसमें मैक्गिल के पार्टनर मारिया ओ मीगर के भाई का नाम भी शामिल है, जिसके चलते कई सारे मामले में कई सारे मोड़ देखने को मिले। बाद में दोनों भाइयों रिचर्ड और फ्रेडरिक स्कफ ने जमानत को लेकर अपील की और दावा किया कि मैक्गिल अपनी मर्जी से उनके साथ गये थे क्योंकि वो एक ड्रग डील से जुड़े हुए थे। अप्रैल में हुई सुनवाई के दौरान जज एलिस्टर अबाडी ने कहा कि यह घटना एक ड्रग डील के गलत हाथों में पड़ने की वजह से हुआ है। अभियोजन पक्ष ने इस मामले पर बात करते हुए दावा किया कि मैक्गिल ने सोनी (एक ड्रग डीलर) और सोटीरोपोउलस की मुलाकात करवाई थी और जब सोनी ने भारी मात्रा में ड्रग लेने के बाद पैसे नहीं दिये तो मैक्गिल को पकड़ा गया जिन्होंने उनकी जिम्मेदारी ली थी।

घटना से पूरी तरह डरे हुए थे मैक्गिल
हालांकि मैक्गिल ने दावा किया है कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी कि कब और कैसे चीजें वहां तक पहुंची और वहां पर क्या हुआ।
उन्होंने कहा,'मैं डरा हुआ था, लेकिन मुझे काफी बेइज्जत किया था और मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वहां पर क्या हुआ था। फिर उन्होंने मुझे उठाया और कार की पिछली सीट में डाल कर बेलमोर में छोड़ दिया और मुझे सच में नहीं पता कि उस वक्त मैं कहां पर था।'

बड़ी मुश्किल से 6 हफ्ते बाद पहुंचे घर
उस घटना के बाद की बातों के बारे में जानकारी देते हुए मैक्गिल ने कहा कि मैं एक तरह से उस घटना के बाद अगले एक महीने तक बस भागता रहा था।
उन्होंने कहा,'मारिया ने मुझे कार की पिछली सीट पर बिठाया और मैं बस बुत की तरह बैठा रहा। मुझे रास्ते में कई अच्छे लोग मिले जिन्होंने मुझे सिडनी के आस-पास के होटल में रुकने का इंतजाम किया और फिर मैं एक दोस्त के साथ बाहर निकल गया। हम न्यू साउथ वेल्स और क्वीन्सलैंड के तटीय इलाके पर ड्राइविंग करते हुए पहुंच गये और फ्रेजर आइलैंड पहुंच गये। इसकी वजह से मुझे 6 हफ्ते का समय लग गया। जब तक मैं घर पहुंचा ज्यादातर लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था जो कि काफी अच्छा है।'












Click it and Unblock the Notifications