IND vs SA: राजकोट में भी टॉस हारे कप्तान ऋषभ पंत, 3 बदलाव के साथ उतरी साउथ अफ्रीका
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार (17 जून) को राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर साउथ अफ्रीका की टीम जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की ओर देख रही है, तो वहीं पर भारतीय टीम करो या मरो के मैच में जीत हासिल कर पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर सीरीज जीतने की उम्मीद बरकरार रखना चाहेगी। केएल राहुल के चोटिल होकर बाहर हो जाने के बाद भारतीय टीम की कमान युवा विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत संभाल रहे हैं, जिनकी कप्तानी में भारत को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले गये तीसरे मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से मात देकर अपने करियर का पहला टी20 मैच जीत लिया, लेकिन इस दौरान अपनी कप्तानी में पहला टॉस जीत पाना अभी भी बाकी रहा था। ऋषभ पंत को पहले 3 मैचों के टॉस में लगातार हार का सामना करना पड़ा और राजकोट के मैदान पर भी उन्हें इससे छुटकारा नहीं मिला।
और पढ़ें: 'वो बिल्कुल कोहली-रोहित की तरह खेलते हैं', पार्थिव पटेल ने इन युवा खिलाड़ियों पर दिया बड़ा बयान
राजकोट के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में कप्तान टेंबा बावुमा ने लगातार चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीकी कप्तान ने साफ किया कि उन्हें पिच का अंदाजा नहीं है कि वो किस तरह से खेलने वाली है लेकिन हम चेज करने की ओर देख रहे हैं। बावुमा ने आगे बताया कि हमें इस मैच में कुछ जबरदस्ती बदलाव करने पड़े हैं, जिसमें कगिसो रबाडा और पार्नेल को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है तो वहीं पर रीजा हेंड्रिक्स को भी बाहर करना पड़ा।
साउथ अफ्रीकी टीम के लिये क्विंटन डिकॉक फिट होकर वापसी कर रहे हैं तो वहीं पर मार्को येंसन और लुंगी एंगिडी की टीम में वापसी हो रही है। वहीं कप्तान ऋषभ पंत टॉस हारने के बाद निराश नजर आये जो कि पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। टॉस जीतने की उम्मीद में ऋषभ पंत ने इस मैच में बायें हाथ से भी सिक्का उछाला लेकिन वो उनके काम नहीं आया। ऋषभ पंत ने बताया कि हमने इस मैच के लिये भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
और पढ़ें: Ranji Trophy: पहले सेमीफाइनल मैच में ठोंका शतक फिर किया प्यार का इजहार, वायरल हुई पोस्ट
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्खिया।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications