IPL Auction : फिर दिखेगा मैदान पर श्रीसंत का कहर, नीलामी के लिए रखा इतना बेस प्राइस

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में इस बार सभी टीमें बदली हुईं नजर आएंगी, क्योंकि इस बार मेगा नीलामी होने जा रही है। नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी, लेकिन इससे पहले नीलामी के लिए रजिस्टर हुए नामों की लिस्ट सामने आई। इस बार 1214 क्रिकेटरों ने नाम दर्ज करवाए हैं, जिसमें 896 भारतीय हैं और 318 विदेशी हैं। हालांकि इस सूची में कटौती की जाएगी। जहां क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट, मिशेल स्टार्क जैसे दिग्गज दिखाई नहीं देंगे तो वहीं इस बार मैदान पर तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का कहर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- जिस थाने का किया था उद्घाटन, उसी में हुई सचिन के फैन सुधीर की पिटाई

नीलामी के लिए रखा इतना बेस प्राइस

नीलामी के लिए रखा इतना बेस प्राइस

जी हां, इस बार आईपीएल में श्रीसंत नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपना नाम नीलामी के लिए भेजा है। श्रीसंथ ने पिछली बार भी नाम भेजा था, लेकिन शाॅर्ट लिस्ट में उनका नाम नहीं हुआ। श्रीसंत ने अपना बेस प्राइज 75 लाख रुपये का रखा था। लेकिन इस बार फिर श्रीसंत ने खेलने की उम्मीद जताई है। हालांकि, इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रूपए रखा है। अगर श्रीसंत का नाम शाॅर्ट लिस्ट में आ जाता है तो फिर उनकी बोली लगना तय है।

ये टीमें लगा सकती हैं दांव

ये टीमें लगा सकती हैं दांव

श्रीसंत के पास आईपीएल खेलने का अनुभव है। साथ ही वह केरला के लिए घरेलू क्रिकेट में भी सक्रिय हुए हैं। श्रीसंत पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में खेलते दिखे। वह घरेलू क्रिकेट में छाप छोड़ सकते थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण कई टूर्नामेंट रद्द हुए। लेकिन फिर भी श्रीसंत के पास वो रफ्तार है, जिसके बल पर वह पहले बल्लेबाजों को धाराशाही किया करते थे। श्रीसंत को वे टीमें खरीद सकती हैं जिन्हें डेथ ओवरों में अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत होगी। पंजाब किंग्स उनपर नजर रख सकता है जो डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी के कारण कई मैच गंवाता दिखा है। वहीं श्रीसंत ऐसे गेंदबाज हैं जो डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने का अधिक अनुभव रखते हैं। साथ ही दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ भी उनकी ओर रूख कर सकती हैं।

ऐसा रहा है श्रीसंत का प्रदर्शन

ऐसा रहा है श्रीसंत का प्रदर्शन

श्रीसंत ने साल 2008 से 2013 तक आईपीएल खेला था। इस दाैरान वह राजस्थान राॅयल्स, पंजाब किंग्स और कोचि टस्कर्स केरला के लिए खेले। लेकिन आईपीएल 2013 के दाैरान उनपर स्पाॅट फीक्सिगं के आरोप लगे थे, जिस कारण उनपर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद श्रीसंत ना आईपीएल में दिखे, ना ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में। उन्होंने केस लड़ा और आखिरकार लंबे अर्से बाद जीत हासिल की। श्रीसंत के पास 44 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है। उन्होंने इस दाैरान 40 विकेट लिए। उन्होंने अपना आखिरी सीजन राजस्थान के लिए खेला था। साल 2013 में उन्होंने 7 मैच खेले। इस दाैरान वह 5 विकेट ही ले चुके थे।

बता दें कि इस बार 10 टीमें खेलेंगी, जिसमें 2 नई फ्रेंचाइजी, अहमदाबाद और लखनऊ मैदान में शामिल होंगे। नीलामी में टीमें ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी खरीद सकते हैं। नीलामी से पहले पुरानी 8 टीमों ने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। सभी फ्रेंचाइजी के लिए अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी। सीएसके, मुंबई, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों ने चार खिलाड़ियों को बरकरार रखा, जबकि राजस्थान और आरसीबी ने तीन-तीन खिलाड़ियों को, जबकि पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने दो-दो खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। वहीं नई दो फ्रेंचाइजियों ने तीन-तीन खिलाड़ी शामिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+