IPL Auction : क्रिस गेल समेत नहीं दिखेंगे ये दिग्गज, नीलामी के लिए 1214 क्रिकेटरों ने दिए नाम
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी होगी, जिसमें इस बार 1214 क्रिकेटरों ने नाम दर्ज करवाए हैं। इसमें 896 भारतीय हैं और 318 विदेशी हैं। हालांकि इस सूची में कटौती की जाएगी और नीलामी से पहले एक छोटी सूची तैयार की जाएगी। 1214 क्रिकेटरों के नामों की यह सूची सभी 10 फ्रेंचाइजी को भेजी जाएगी। बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी के लिए कुल 49 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपए के मूल्य पर अपने नाम दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय चयनकर्ता बोले- कोहली मेरे लिए महान हैं, लोगों ने सही व्यवहार नहीं किया

क्रिस गेल समेत नहीं दिखेंगे ये दिग्गज
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, सूची में कुछ प्रमुख नाम डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, ईशान किशन, पैट कमिंस, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, स्टीव स्मिथ, ड्वेन ब्रावो, मार्क वुड, क्विंटन डि कॉक, फाफ डु प्लेसिस और कैगिसो रबाडा हैं। वहीं क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट, मिशेल स्टार्क जैसे दिग्गज दिखाई नहीं देंगे। कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, ड्वेन ब्रावो, क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस और मार्क वुड जैसे खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2-2 करोड़ रखा है।

ये नाम भी हैं शामिल
1.5 करोड़ रूपए जिन क्रिकेटरों ने अपनी कीमत रखी है वो हैं- अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, एरोन फिंच, क्रिस लिन, नाथन लियोन, केन रिचर्डसन, जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, इयोन मोर्गन, डेविड मलान, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, कॉलिन इनग्राम , शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन। वहीं एक करोड़ की लिस्ट में पीयूष चावला, केदार जाधव, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, जयंत यादव, मोहम्मद नबी, जेम्स फॉल्कनर, मोइसेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुस्चगने, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, डी' आर्सी शॉर्ट, एंड्रयू टाय, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टायमल मिल्स, ओली पोप, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, एडेन मार्कराम, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी, रस्सी वैन डेर डूसन, वानिंदु हसरंगा, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ी हैं।

2018 के बाद यह पहली आईपीएल मेगा नीलामी होगी
पिछली बार आईपीएल मेगा नीलामी साल 2018 में आयोजित की गई थी। आईपीएल 2022 में इस बार 10 टीमें खेलेंगी, जिसमें 2 नई फ्रेंचाइजी, अहमदाबाद और लखनऊ मैदान में शामिल होंगे अहमदाबाद फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए 3 खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल हैं। पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का कप्तान भी बनाया गया है। पांड्या और राशिद दोनों को 15 करोड़ में खरीदा गया, जबकि गिल को 8 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। दूसरी ओर, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को खरीदा है। राहुल जहां 17 करोड़ रुपए का वेतन लेंगे, वहीं स्टोइनिस 9.2 करोड़ और बिश्नोई 4 करोड़ लेंगे। राहुल लखनऊ की ओर से कप्तान भी होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल के 2021 संस्करण के चैंपियन के रूप में उभरा था, जिसने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 27 रनों से हराया।












Click it and Unblock the Notifications