IND vs WI : पहले ODI के लिए शामिल हुए दो नए भारतीय, BCCI ने बदली टीम
नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम में बदलाव किया है। हाल ही में शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। ये तीनों वनडे सीरीज के लिए पहले चुने गए थे। अक्षर पटेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रिजर्व खिलाड़ी नवदीप सैनी भी कोरोना पॉजिटिव निकले, जिसके बाद मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में शामिल किया गया था।

लेकिन अब बीसीसीआई ने दो नए खिलाड़ी चुने हैं। सीरीज शुरू होने के एक दिन पहले ही शाहरुख खान और ईशान किशन को पहले वनडे के लिए चुन लिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे, जबकि केएल राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे। सीरीज की शुरूआत 6 फरवरी को होगी। वनडे सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल जाएंगे, जबकि टी20आई के सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में होंगे।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ब्रैड हाॅग ने इसे बताया जबरदस्त खिलाड़ी, मिल सकते हैं 7.5 करोड़
23 वर्षीय किशन ने दो वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है। उन्होंने पांच टी20आई में भी भाग लिया है जिसमें से उन्होंने 113 रन बनाए हैं। किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए एक प्रमुख सदस्य भी थे। चेन्नई में जन्मे 26 वर्षीय शाहरुख, जो खेल खत्म करने की अपनी क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं, दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 33 लिस्ट ए 'खेल खेले हैं जिसमें से उन्होंने 737 रन बनाए हैं।
पहले वनडे के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, ईशान किशन, शाहरुख खान।
विंडीज के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल-
6 फरवरी- पहला वनडे, दोपहर 1:30 बजे से
9 फरवरी- दूसरा वनडे, दोपहर 1:30 बजे से
11 फरवरी- तीसरा वनडे, दोपहर 1:30 बजे से
16 फरवरी- पहला टी20, शाम 7:30 बजे से
18 फरवरी- दूसरा टी20, शाम 7:30 बजे से
19 फरवरी- तीसरा टी20, शाम 7:30 बजे से












Click it and Unblock the Notifications