Flashback 2022: टेस्ट मैच में जब 100 से कम पर ढेर हुई टीमें, प्रोटियाज के लिए अनलकी रहा 17 नंबर
Flashback 2022: साल 2022 में टेस्ट मैचों का रोमांच अपनी जगह रहा और टी20 वर्ल्ड कप अपनी जगह। टी20 के जलवे के बीच ये साल टेस्ट मैचों को उनका फैन बेस लौटाने के नाम भी रहा। आइए देखते हैं सबसे कम स्कोर किसने किया है।

साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के नाम रहा लेकिन इस दौरान 43 टेस्ट मैच भी हुए जिन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा। ये मैच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अधीन खेले गए और कई अप्रत्याशित परिणाम देखे गए। साल के अंत तक भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जो दूसरा टेस्ट खेला वह काफी रोमांचक था। टीम इंडिया इस मुकाबले की दूसरी पारी में 100 रनों के अंदर सिमटती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन अश्विन-अययर ने ऐसा नहीं होने दिया। दूसरी और पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी धरती पर करारी हार पाई और बैजबॉल कॉन्सेप्ट साल 2022 के जाते-जाते बहुत चर्चित हो गया है।
इस आर्टिकल में हम ऐसे मैचों के बारे में बात करेंगे जिसमें टीमों ने इस साल उस टेस्ट मुकाबले में 100 का आंकड़ा भी पार नहीं किया। इस साल ऐसा पांच बार हुआ है जब कोई टीम 100 के अंदर ढेर हो गई और ऐसी टीमों की संख्या केवल तीन है क्योंकि बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका ने ये काम 2-2 बार किया।
बांग्लादेश का नाम सबसे ऊपर
इस अनचाही लिस्ट में बांग्लादेश का नाम सबसे ऊपर आता है जिन्होंने 31 मार्च 2022 में डरबन की पिच पर दक्षिण अफ्रीका के सामने 19 ओवर में 53 रन बनाकर अपने घुटने टेक दिए थे। यह चौथी पारी का मामला है और इसके साथ ही बांग्लादेश ने 220 रनों की हार भी पाई थी। इस मैच में बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 10 ओवर में 32 रन देकर सात विकेट लिए थे।
वेस्टइंडीज ने बनाए थे केवल 77 रन
दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है जिन्होंने 8 दिसंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 40.5 ओवर में केवल 77 ही रन बनाए और यह भी चौथी ही पारी की बात है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह मुकाबला रिकॉर्ड 419 रनों के अंतर से जीता था। इस पारी में सभी कंगारू गेंदबाजों ने मिलजुल कर शानदार प्रदर्शन किया जिसमें मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर और बोलैंड ने तीन-तीन विकेट आपस में हासिल किए थे।
बांग्लादेश ने फिर दक्षिण अफ्रीका के सामने घुटने टेके
तीन नंबर पर एक बार फिर से बांग्लादेश की टीम आती है जिन्होंने 8 अप्रैल 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथी पारी में 30.3 ओवर में 80 रन बनाए और आल आउट हो गई। पारी में एक बार फिर केशव महाराज बहुत ही जबरदस्त गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 12 ओवर में 40 रन देकर 7 विकेट लिए थे। इस मैच को अफ्रीकी टीम ने 332 रनों से जीता था। कुल मिलाकर यह बांग्लादेश का दक्षिण अफ्रीकी द्वारा था जहां उन्होंने साल 2022 के टॉप 5 लो-स्कोर में दो स्कोर का योगदान दिया।
अब दक्षिण अफ्रीका के लुढ़कने की बारी आई
बांग्लादेश को अपनी धरती पर बुरी बात बुरी तरह से मार देने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम भी न्यूजीलैंड की धरती पर साल की शुरुआत में क्राइस्टचर्च के मैदान पर 49.2 ओवर में 95 रन बनाकर ढेर हो गई थी। और यह उपरोक्त देखे गए चौथी पारी के टोटल के विपरीत पहली पारी में बनाए गए रन थे। तब दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच को एक पारी और 276 रनों से हारी थी और उनकी पहली पारी को 95 रनों पर समेटने में मैट हेनरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी जिन्होंने 15 ओवर में 23 रन देकर 7 विकेट लिए थे।
प्रोटियाज के साथ 17 का दुर्योग-
साल के बीतते भी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक और लोएस्ट टोटल का रिकॉर्ड बनाया है जो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ब्रिसबेन के गाबा में बनाया गया। यह मैच केवल 2 दिनों में समाप्त हो गया था और यहां पर प्रोटियाज टीम तीसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 99 रन बनाकर ढेर हो गई थी। यहां पर बहुत बड़ा हार जीत का फर्क देखने को नहीं मिला क्योंकि पिच को काफी खतरनाक करार दिया गया था और ऑस्ट्रेलिया छह विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था। जहां तक दक्षिण अफ्रीका के 99 रनों की पारी की बात है तो पेट कमिंस ने पांच विकेट लेकर अहम भूमिका अदा की थी।
खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका के दोनों ही सबसे कम स्कोर 17 तारीख को आए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 17 फरवरी 2022 को 95 और उसके बाद 17 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन बनाए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications