Flashback 2022: ऑक्शन में ईशान किशन को मिले थे 15.25 करोड़, खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच मची थी होड़
Flashback 2022: इस साल के शुरुआत में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था। यहां युवा बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख देकर खरीदने का काम किया था।

IPL Auction 2022: आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन की सारी तैयारियां हो चुकी है। शुक्रवार को ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस साल यह दूसरी बार आईपीएल ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले साल 2022 के फरवरी महीने में मेगा ऑक्शन आयोजित किया गया था, जहां कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने दिल खोलकर पैसे लगाए थे।

किशन को मुंबई ने खरीदा था सबसे महंगा
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस साल फरवरी में आईपीएल मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। हैदराबाद की टीम किशन को खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार हो गई थी।

मुंबई के लिए खूब चला है किशन का बल्ला
किशन साल 2018 से ही लगातार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। इससे पहले साल 2016 की नीलामी में गुजरात लायन्स की टीम नें किशन को खरीदा था। वह दो साल तक गुजरात के लिए खेलते रहे। साल 2018 की बड़ी नीलामी में मुंबई इंडियंस ने सबको पीछे छोड़ते हुए 6.20 करोड़ रुपये देकर किशन को अपने साथ जोड़ा। लेकिन साल 2022 में उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन फिर बड़ी नीलामी में 15 करोड़ से अधिक पैसे देकर मुंबई ने ईशान को एक बार फिर खरीदने में कामयाबी हासिल की।

किशन के बाद चाहर को मिले थे सबसे अधिक पैसे
ईशान किशन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये देकर खरीदा था। लेकिन चोट के कारण वह साल 2022 के आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे। जिसका खामियाजा चेन्नई को भुगतना पड़ा। श्रेयस अय्यर को केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपये खरीदा था। जिसके बाद वह टीम के नए कप्तान भी घोषित किए गए। वह अगले सीजन भी टीम के लिए कप्तानी करते नजर आएंगे। मेगा ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ी भी मालामाल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications