Flashback 2022: क्रिकेट जगत के 4 दिग्गज जो इस साल दुनिया को अलविदा कह गए

इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ख़ुशी के अलावा गम के पल भी देखने को मिले हैं, खेल में दिग्गज कहे जाने वाले कुछ सदस्यों का निधन हो गया।

Warne and Symonds

Flashback 2022: साल 2022 बीतने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इस साल क्रिकेट जगत के लिए काफी चीजें खुश करने वाली रहीं लेकिन निराश और दुःख वाली घटनाएं भी देखने को मिलीं। कुछ बड़े इवेंट्स इस साल देखने को मिले, उनमें ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप अहम रहा। बड़े इवेंट्स के हिसाब से भारत के लिए यह साल खराब रहा। इन सबके बीच ऐसी घटनाएं सामने आई जिससे पूरा क्रिकेट जगत शोक की लहर में डूब गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में योगदान देने वाले चार दिग्गजों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है जो इस साल दुनिया को अलविदा कह गए।

शेन वॉर्न (क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलिया)

शेन वॉर्न (क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलिया)

दिग्गज शेन वॉर्न का परिचय देने जी आवश्यकता नहीं है। वह वर्ल्ड क्रिकेट में जाना-माना नाम हैं। इस साल वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। काफी कम उम्र में वॉर्न का निधन हो गया। 4 मार्च 2022 को शेन वॉर्न थाईलैंड में एक विला में थे। वहां हार्ट अटैक के बाद इस दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा धक्का लगा और भरोसा ही नहीं हो रहा था कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले इस दिग्गज का जाना क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। वॉर्न 52 वर्ष की उम्र में शेन वॉर्न फैन्स को रुला गए।

एंड्रू सायमंड्स (क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलिया)

एंड्रू सायमंड्स (क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी का भी एक दुर्घटना में निधन हो गया। सायमंड्स ऑस्ट्रेलिया के टाउंसविले में कार चला रहे थे। यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खिलाड़ी को काफी ज्यादा चोट लग गई। बचाने के प्रयास भी किये गए थे लेकिन उनका निधन हो गया और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा दिग्गज इस साल काल का ग्रास बन गया। सायमंड्स का निधन 14 मई 2022 को हुआ, वह 46 वर्ष के थे।

रूडी कोएर्टजन (अम्पायर, दक्षिण अफ्रीका)

रूडी कोएर्टजन (अम्पायर, दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका से आने वाले रूडी कोएर्टजन दिग्गज अम्पायरों में गिने जाते थे। काफी समय तक वह आईसीसी के एलीट पैनल के अम्पायर भी रहे थे। इस साल 9 अगस्त को वह केपटाउन से वापस आ रहे थे। उस समय उनकी कार किसी अन्य वाहन से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कोएर्टजन का निधन हो गया। वह गोल्फ खेलकर वापस आ रहे थे इस दुर्घटना में उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वह 73 साल के थे।

असद रऊफ (अम्पायर, पाकिस्तान)

असद रऊफ (अम्पायर, पाकिस्तान)

असद रऊफ (अम्पायर, पाकिस्तान)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूप में अम्पायरिंग करने वाले असद रऊफ का निधन 14 सितम्बर को हुआ था। उनके ऊपर फिक्सिंग आरोपों के बाद बैन भी लगा था। वह कपड़ों का बिजनेस किया करते थे। अपनी शॉप बंद कर वापस लौटते समय उनको सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। असद रऊफ की उम्र 66 साल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+