DPL में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा! IPL ऑक्शन से बनेंगे मालामाल

IPL 2025 mega auction, News: दिल्ली प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अपने नाम किया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच रोमांचक फाइनल देखने को मिला। इस मुकाबले को देखने के लिए शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज भी स्टेडियम में मौजूद थे। अंतिम गेंद पर ईस्ट दिल्ली ने दो रन के मामूली अंतर से जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की।

प्रियांश आर्य

​​टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीतने का काम किया। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान इन खिलाड़ियों की नजरें अपने पहले आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। प्रियांश आर्य 10 मैचों में 608 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। दो शतक और चार अर्धशतकों के साथ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और 198.69 के दमदार स्ट्राइक रेट ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

IPL 2025 1

वैभव कांडपाल

वैभव कांडपाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया और तीन अर्धशतकों के साथ 314 रन बनाए। उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन और अहम पारियां खेलने की क्षमता उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है।

आयुष सिंह ठाकुर

आयुष सिंह ठाकुर 10 मैचों में 18 विकेट लेकर सबसे आगे रहे। विकेट लेने और मैच जीतने वाले प्रदर्शन करने की उनकी आदत उन्हें नीलामी में बड़ी रकम दिलाने का काम कर सकती है।

हर्ष त्यागी

हर्ष त्यागी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करते हुए 10 मैचों में 16 विकेट हासिल किए। उनकी किफायती गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता उन्हें टूर्नामेंट के प्रमुख गेंदबाजों में से एक बना दिया है।

दिग्वेश राठी

दिग्वेश राठी ने 10 मैचों में 14 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। कई मौकों पर विकेट लेने की उनकी क्षमता उन्हें नीलामी के लिए एक बड़ा दावेदार बनाती है।

मयंक रावत

मयंक रावत ने मैच में 78 रन की बेशकीमती पारी खेली और अपनी टीम ईस्ट दिल्ली राइडर्स को चैंपियन बनाया। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के जड़ने का कारनामा भी किया। ऐसे में मयंक रावत पर भी फ्रेंचाइजियों की नजरें रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+