IPL 2023: तीन सीजन बाद वापस रोहित की टीम में लौटा यह दिग्गज, कोहली की RCB से किया ट्रेड
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज अब मुबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
IPL announces first trade for 2023: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज अब मुबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। जेसन बेहरेनडॉर्फ पहले भी आईपीएल में मुंबई के लिए खेल चुके हैं, तीन सीजन बाद उनकी टीम में वापसी हो रही है।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी होगी मजबूत
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम पिछली बार प्लेऑफ तक का सफर भी नहीं तय कर पाई थी। इसकी एक वजह मुंबई के गेंदबाजों का फ्लॉप होना भी रहा था। इस सीजन जेसन बेहरेनडॉर्फ और जोफ्रा आर्चर के टीम में आने से मुंबई को काफी मजबूती मिली है। ये दोनों ही गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर विरोधी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

अगले महीने होना है मिनी ऑक्शन
आईपीएल के ऑक्शन की तारीख का इंतजार लंबे समय से क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस ऑक्शन से पहले सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों की लिस्ट भेजनी होगी। आरसीबी और मुंबई के बीच पहला ट्रेड किया गया है। जबकि चेन्नई और मुंबई की टीम ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट भी सौंप दी है।

चेन्नई ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई ने 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जबकि चार खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर को रिटेन खिलाड़ियों में शामिल हैं। जबकि क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, नारायण जगदीसन, मिशेल सेंटनेर को चेन्नई की तरफ से रिलीज कर दिया गया है।

मुंबई की टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा को रिटेन किया है। जबकि फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मार्कंडे, ऋतिक शौकीन को रिलीज कर दिया है। मुंबई ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को आरसीबी से ट्रेड कर अपने साथ जोड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications