IND vs AFG: अफगानों को चुनौती देने के लिए तैयार टीम इंडिया! इन चार खिलाड़ियों के बीच होगी जंग

Afghanistan vs India, 43rd Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम सुपर-8 में अफगानिस्तान की टीम को चुनौती देने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच आज, रात 8:00 बजे से होने वाले इस मैच में अफगान गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होना तय है। टीम इंडिया के फैंस की निगाह विराट कोहली पर होगी, जिनका बल्ला लंबी खामोशी के बाद आज कुछ कमाल कर सकता है।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने ग्रुप स्टेज में चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अफगानिस्तान ने भी अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उसने युगांडा को 125 रनों से, न्यूजीलैंड को 84 रनों से और पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया। टूर्नामेंट में उनकी एकमात्र हार वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके चौथे मुकाबले में हुई, जिसने उन्हें 104 रनों के बड़े अंतर से हराया।

Rohit Khan Rashid khan

रोहित शर्मा और राशिद खान के बीच होगी जंग
भारत बनाम अफगान के सुपर-8 मैच में रोहित शर्मा बनाम राशिद खान और विराट कोहली बनाम फारूकी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया के कप्तान और अफगानिस्तान के कप्तान के बीच ज्यादातर मुकाबलों में रोचक जंग देखने को मिली है। रोहित शर्मा ने अब तक कुल आठ पारियों में राशिद खान की 40 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान रोहित ने 55 रन बनाए हैं। राशिद ने अब तक चार बार रोहित शर्मा को आउट किया है।

फारूकी और विराट को बीच होगी दिलचस्प फाइट
रोहित शर्मा और राशिद खान के बाद दूसरी बड़ी जंग विराट कोहली और फजलहक फारूकी के बीच देखने को मिल सकती है, क्योंकि कोहली के सामने ये गेंदबाज हमेशा संघर्ष करना नजर आता है। कोहली ने दो पारियों में फारूकी की 16 गेंदों पर 37 रन बनाए हैं, और एक बार भी गेंदबाज को विकेट नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें- IND vs AFG, Pitch Weather Today: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल।

अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, मोहम्मद इशाक, नांगेयालिया खारोटे, हजरतुल्लाह जजई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+